logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Carbohydrate
कार्बोहाइड्रेट
कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का बना रासायिक यौगिक, जो जीवों के भोजन का एक मुख्य अंश है। पोधे स्वयं इसका निर्माण कर लेते हैं। उदाहरण-शर्करा।

Carbon Assimemilation
कार्बन स्वांगीकरण
हरे पौधों में कार्बोहाइड्रेट निर्माण की क्रिया जो जल और वायुमंडलीय कार्बनहाइऑक्साइड से प्रकाश और पर्ण हरित (क्लोरोफिल) की उपस्थिति में होती हैं।

Carcerulus
कार्सेरूलस
साधारण, शुष्क, अस्फुटनशील चार कोष्ठों वाला फल, जो उर्ध्ववर्ती जायांग से बनता हैं। फल के पकने पर चारों कोष्ठ अलग-अलग हो जाते हैं। उदाहरण-तुलसी कुल का फल।

Carina (keel)
नौतल
मटर कुल के फूलों में दो पंखुड़ियो के जुड़ने से बनी हुई आकृति। इसके बीतर पुंकेसर और स्त्रीकेसर रहते हैं।

Carnivorous Plant
मांसाहारी पादप
कीटों को उपचयित करके प्रोटीन प्राप्त करने वाला पौधा; जैसे घटपर्णी (पिचर प्लांट)

Carotene
पर्णपीतक, कैरोटीन
एक नारंगी-लाल वर्णक। जिसकी उपस्थिति के कारण पौधों के अंग नारंगी-लाल रंग के होते हैं।

Carpel
अंडप
बीजाण्ड को धारण करने वाला फूल का स्त्रीजननांग जो वास्तव में पत्ती का रूपान्तर होता हैं।

Carpocephalum
कार्पोसेफैलम
मार्केशिया आदि लिवरवर्टों में पाई जाने वाली सवृन्त शाखा जिसमें स्त्री अंग होते हैं।

Carpophore
कार्पोफोर
(1) पुष्पाक्ष का आगे बाढ़ हुआ भाग, जिस पर अंडप लगे होते हैं।
(2) वह वृंत जिसमें क्रीमोकार्प (धनिया आदि का फल) के पृथक्कृत भाग लगे रहते हैं।

Carrier
वाहक
एक विष्मयुग्मनज जो एक ऐसे अप्रभावी युग्मविकल्पी का वहन करता है जो प्रभावी युग्माविकल्पी की उपस्थिति के कारण अभिव्यक्त नहीं हो पाता।


logo