logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cell wall
कोशिका भित्ति
अधिकांश पादपों तथा जीवाणु कोशिकाओं की अंतर्वस्तुओं को आवरण तथा संरक्षण प्रदान करने वाली एक दृढ़ बहि; कंकालीय संरचना।

Central nervous system
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र
संबद्ध गुच्छिकाओं और गुच्छिकीय अधर तंत्रिका वलय तथा उससे संबंधित गुच्छिकाओं और गुच्छकीय अधर-तंत्रिका से बना तंत्र।

Cephalenchus
सेफैलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें सिर गोल तथा धड से अलग दिखता है। पार्श्व क्षेत्रों में 6 कटान होते हैं; भग में पार्श्व झित्लियाँ होती हें; पश्चक भग के एकदम अग्रभाग में स्थित होते हैं।

Cephalic
शिरस्य
शीर्ष से संबंधित।

Cephalic frame work
शिरस्य ढाँचा
तंत्रिकायित करंड जैसी षट्अरीय उपत्वचीय संरचना जो ओष्ठों को सहारा देती हैं।

Cephalic region
शिरस्य प्रक्षेत्र
शीर्ष प्रदेश में शिरस्य ढाँचे से थमे हुए, ओष्ठों से घिरा हुआ मुख द्वार।

Cephalic sensilla
शिरस्य संवेदिका
(दे. cephalic sensory organ)

Cephalic sensory organs or system
शिरस्य संवेदी अंग या तंत्र
संवेदी अंग जिनमें ओष्ठ और शिरस्य पिप्पल के द्विक तथा वृंतक होते हैं।

Cephalid
शिरस्यक
शीर्ष प्रक्षेत्र के पश्च में स्थित तंत्रिका संधायी के संगत लेंस जैसी संवेदी संरचनाएँ।

Cephalization
शिरोभवन
संवेदी अंगों का अग्र सिरे पर एकत्रित होना।


logo