logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Contrary-To-Fact Conditional
प्रतितथ्य सोपाधिक एक ऐसी सोपाधिक प्रतिज्ञप्ति जिसका हेतु अंश स्पष्टतः तथ्यविरूद्ध होता है, जैसे : `यदि इच्छाएँ घोड़े होतीं (असल में हैं नहीं) तो भिखारी सवारी करते`।

Contraversion
प्रतिवर्तन डिमॉर्गन द्वारा `obversion` के लिए प्रयुक्त शब्द।

Contributive Value
अंशदायी मूल्य किसी वस्तु का वह मूल्य जो वह किसी अन्य वस्तु का अंग बनकर उसको प्रदान करती है।

Conventional Connotation
रूढ़ गुणार्थ किसी पद के गुणार्थ को व्यक्त करने वाली सामान्य एवं अनिवार्य विशेषताएँ जिनके प्रति सर्वसहमति है, उन्हें रूढ़ गुणार्थ कहते है। उदाहरण के लिए `मनुष्य एक बौद्धिक प्राणी है` 'मनुष्य' पद के रूढ़ गुणार्थ को व्यक्त करती है।

Conventional Definition
रूढ़ परिभाषा वह परिभाषा जो किसी पद के रूढ़ गुणार्थ को व्यक्त करती हो।

Conventionalism
रूढ़ीवाद, अभिसमयवाद विज्ञान और गणित संबंधी वह मत जिसके अनुसार कोई वैज्ञानिक प्राकल्पना अथवा तर्कशास्त्र की अनिवार्य प्रतिज्ञप्तियाँ केवल वैकल्पिक भाषिक रूढ़ियाँ हैं, जिनके स्थान पर अन्य अभ्युपगमों की भी स्थापना की जा सकती है। 'हेनरी प्वाईकेयर' (H. Poincare) इस मत के प्रबल समर्थक हैं।

Converse
परिवर्तित (वाक्य) `परिवर्तन` नामक एक प्रकार के अव्यवहित अनुमान का निष्कर्ष। देखिये `conversion`

Converse Domain
प्रतिक्षेत्र यदि स एक संबंध है, और अ तथा ब व्यष्टियों के ऐसे दो समुच्चय हैं कि पहले का एक व्यष्टि दूसरे के एक व्यष्टि से कोई संबंध रखता है (अ स ब), तो समुच्चय ब संबंध स का `प्रतिक्षेत्र` कहलाता है।

Converse Fallacy Of Accident
उपाधि-विपर्यय-दोष, उपाधि व्यत्यय-दोष किन्हीं विशिष्ट अथवा आकस्मिक परिस्थितियों में आंशिक सत्य को सामान्य अथवा सार्वभौम सत्य मान लेने की भूल। उदाहरण यदि किसी विद्यालय का एक विद्यार्थी ईमानदार है तो यह निष्कर्ष निकालना कि इस विद्यालय के सभी विद्यर्थी ईमानदार हैं।

Converse Of A Relation
प्रतिलोम-संबंध यदि अ का ब से संबंध स है, तो ब का अ से जो संबंध होगा वह प्रतिलोम संबंध होगा।


logo