1. कक्षा में किसी नई विषय वस्तु को प्रस्तुत करने की एक विधि जिसमें उसकी उपयोगिता का मूल्यांकन करके प्रयोजनपरक मूल्य पर बल देते दुए शिक्षार्थी को उसके उपयोग की जानकारी दी जाती है।
2. वैयक्तिक परामर्श की एक विशेष प्रविधि जिसमें उसके व्यावहारिक मूल्य पर बल दिया जाता है।
Functional equivalence categories
कार्यपरक तुल्यता वर्ग
वस्तुओं का उनके कार्यों के समान प्रत्यक्षण के आधार पर किया गया वर्गीकरण। उदाहरण के लिए खिलौना एक कार्यपरक वर्ग है जबकि इसमें भिन्न-भिन्न प्रकार की वस्तुएं भी सम्मिलित हो सकती हैं जैसे गेंद, सेव, छड़ी आदि।
Functional invariants
कार्यपरक अपरिवर्त्य
संघटन और व्यनुकूलन जैसे बौद्धिक कार्य जो पियाजे के बुद्धि सिद्धांत के अनुसार बुद्धि विकास के साथ परिवर्तित नहीं होते।
Functional literacy
कार्यपरक साक्षरता
वह साक्षरता जिसका उद्देश्य यह है कि व्यक्ति जिस कार्य में रत है उससे संबंधित ज्ञान एवं कार्य कुशलता में वृद्धि हो। इसमें पढ़ने-लिखन के कौशल का विकास भी सम्मिलित है।
Further education
प्रवर्धन शिक्षा
विद्यालय शिक्षा के उपरांत की शिक्षा जो नियमित विश्वविद्यालय शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा तथा सांध्य संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली बहुशिल्प शिक्षा से भिन्न है। इसमें तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, अवकाश समय के धंधे तथा मनोरंजनात्मक क्रियाकलाप अंशकालीन अथवा पूर्णकालीन आधार पर आयोजित किए जाते हैं।
Fused curriculum
संलयी पाठ्यचर्या
ऐसी पाठ्यचर्या जिसमें विभिन्न विषयों की पृथकता को मिटाते हुए नई संयोजित विषयवस्तु तैयार की जाती है।
Gagne's signal learning
गेने संकेत अधिगम
गेने द्वारा प्रयुक्त एक पद जो पावलव तथा वाटसन द्वारा प्रतिपादित क्लासिकीय अनुकूलित अनुक्रिया का समानार्थी है। उसमें उद्दीपन प्रतिस्थापन का स्वरूप इस प्रकार होता है कि प्राणी एक संकेत अथवा उद्दीपन के प्रति एक सामान्य अनुक्रिया करना सीख जाता है।
Game model of the class room
कक्षा का खेल प्रतिरूप
कक्षा शिक्षण का खेल रूप में प्रयुक्त एक पाठ प्रतिरूप। यह खेल अध्यापक के प्रश्न का विद्यार्थी द्वारा उत्तर दिए जाने की प्रतीक्षा अवधि के घटने-बढ़ने से उत्पन्न प्रभावों से संबंधित होता है। इस खेल में एक ओर अध्यापक और दूसरी और विद्यार्थियों के बीच संरचनात्मक निर्देश, प्रक्रियाओं का वर्णन, परिवर्तनों पर सुझाव, पारस्परिक प्रश्नोत्तर एवं तर्क और प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन करते हुए पाठ का विकास किया जाता है।
Gender free education
लिंग भेद मुक्त शिक्षा
स्री, पुरूष समानता पर एक विचार, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में पूर्वाग्रहों का परिहार किया जाता है। इस प्रकार की शिक्षा में कार्य क्षेत्र, यौनाचार संहिता, चाल ढ़ाल, वोलचाल, पहनावा, अधिगम प्रतिरूप, व्यक्तिगत संबंधों तथा सर्जनशीलता आदि क्षेत्रों में लड़के और लड़कियों में भेद नहीं किया जाता है। इसमें पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकों तथा क्रियाकलापों आदि में बल प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से स्रीपुरूष समानता पर दिया जाता है।
Genderized education
लिंग भेद आधारित शिक्षा
रूसो द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार समाज में पुरूषों और स्रियों में जैविक, सांस्कृतिक, सामाजिक आदि अंतरों का ध्यान रखते हुए शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। ये अंतर प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकों तथा अन्य शैक्षिक क्रियाकलापों आदि में परिलक्षित होते हैं।