विद्युतरोधी पदार्थ के आरपार विदारी विसर्जन की प्रक्रिया।
Flash over
स्फुरण
किसी मशीन या उपकरण के दो चालकों अथवा किसी हिस्से के बीच अकस्मात आर्क का होना।
Flash over test
स्फुरण परीक्षण
न्यूनतम वोल्टता निर्धारित करने के लिए वायु में या विद्युतरोधी पदार्थ के पृष्ठ पर स्पार्क उत्पन्न करके विद्युतरोधी पदार्थ द्वारा अलग किए गए दो चालकों के बीच किया गया परीक्षण।
Floating Battery
प्लवामान बैटरी
एक ऐसी बैटरी, जिसके टर्मिनल समान वोल्टता के स्रोत से लगातार जुड़े होते हैं। यह वोल्टता-बैटरी को लगभग पूरी चार्ज की हुई अवस्था में बनाए रखती है, ताकि सामान्य पूर्ति न होने की स्थिति में विद्युत-परिपथ को अंतरित की जा सके।
Floating Trickle battery
प्लवमाल बिंदुश बैटरी
विद्युतधारा के सीधे स्रोत-निर्गम से स्थायी रूप से जुड़ी-बैटरी, जिसमें करेंट, प्रयुक्त पावर की पूर्ति को नियामित करता है तथा स्थानीय क्रिया से हुई क्षति को पूरा करता है।
Fluctuating power
उच्चावच पावर
सदिश परिमाणु, जिसकी दिशा पावर के प्रत्यावर्ती हिस्से को दर्शाती है तथा करेंट के कोणीय वेग की दो गुणी गति से घूमती है।
Fluctuating power of a polyphase system
बहु-फेज तंत्र की उच्चावच पावर
प्रतिफेज उच्चावच पावरों/विद्युतशक्तियों का योग।
Flux linking a coil
कुंडली संधान फलक्स
कुंडली बनाने वाली लपेटों से संधान करने वाले फलक्सों का योग।
Flux linking a turn
वर्त संधान फ्लक्स
ऐसे घुर्णन योग्य तल का फ्लक्स, जिसकी परिधि वर्तन/लपेट से बनी हो। यह शब्द केवल संरक्षि फ्लक्सों में अनुप्रयुक्त होता है।
Flux of a vector
सदिश का फ्लक्स
एक तल के प्रत्येक अवयव के गुणनफल का अविकल, जिस पर अवयव के धनात्मक अभिलंब की दिशा में सदिश के घटक द्वारा धनात्मक एवं ऋणात्मक फलक में भेद किया जा सके। इस फलक को अभिविन्यासात्मक तल कहते हैं।