पाठ्यक्रम का वह भाग जिसका वर्गीकरण विषयवस्तु के अनुसार न करके छात्रों की निजी आवश्यकताओं के अनुसार किया गया हो।
core-curriculum
मूल पाठ्यचर्या
पाठ्यचर्या का वह नमूना जिसमें एक विषय या विषयों का एक विशिष्ट समूह शिक्षण का केन्द्र होता है। ये विषय बहुधा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होते हैं और छात्रों की विशेष रुचियों और योग्यताओं को ध्यान में रख कर विकल्प रूप से चुने जाते हैं।
core programme
मूल कार्यक्रम
अ- शैक्षिक कार्यक्रम का वह भाग जो ऐसे विषयों को प्रधानता देता हो जिनका सीखना संतुलित जीवन व्यतीत करने के लिए आवश्यक होता है।
आ- शिक्षा कार्यक्रम का वह भाग जो सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होता है।
corporal punishment
शारीरिक दण्ड
छात्र को किसी अपराध करने के लिए दंड-स्वरूप शारीरिक यातना देना, अथवा मारना।
correctional school
सुधार विद्यालय
अपचारी बालकों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्व्यवस्थापन के उद्देश्य से खोली गई सुधार संस्थाएं जहाँ व्यावसायिक, सांस्कृतिक और मनोरंजनात्मक क्रियाकलापों द्वारा शिक्षा दी जाती हो।
corrective class
सुधारक
अ- विशेष रूप से चुने गए उन पिछड़े छात्रों की कक्षा जिन्हें किसी विषय की कमजोरी को दूर करने के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता हो; ऐसा प्रशिक्षण जो उन्हें नियमित कक्षा में मिलना सम्भव न हो।
आ- शारीरिक शिक्षा की कक्षा जिसमें छात्रों को ऐसी शिक्षा दी जाती है जिन्हें दुर्बलताओं के कारण सुधार अभ्यास की आवश्यकता हो।
correlated curriculum
सहसंबंधित पाठ्यचर्या
1. विद्यालय का ऐसा पाठ्यक्रम या अध्ययन कार्यक्रम जिसमें विभिन्न विषयों के प्रासंगिक संदर्भों और पृथक् प्रायोजनाओं को परस्पर प्रणालीबद्ध रूप से अन्तर्गठित किया जाए। इस धारणा का प्रतिपादन प्रमुख जर्मन शिक्षाशास्री हर्बार्ट ने किया है।
2. विभिन्न विषयों की शिक्षा को किसी एक क्रियाशीलन (हस्त कौशल) पर आधारित कर इस प्रकार अन्तर्गठित करना कि एक ही पाठ के द्वारा छात्र एक या अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त कर सकें। इस शिक्षा क्रम का प्रतिपादन हमारे देश में बुनियादी शिक्षाशास्त्रियों ने किया था।
correspondence course
पत्राचार पाठ्यक्रम
डाक द्वारा अध्ययन की एक प्रणाली जिसमें निर्धारित पाठ्यक्रम की विभिन्न इकाइओं को ध्यान में रखते हुए निर्मित पाठ छात्रों को नियमित रूप से डाक द्वारा भेजे जाते हैं। छात्र अपनी समस्याओं और प्रश्नों के उत्तर डाक द्वारा ही भेजते हैं जिनका मूल्यांकन अथवा निर्देशन भी डाक द्वारा संप्रेषित किया जाता है। समय-समय पर संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
correspondence instruction
पत्राचार शिक्षण
किसी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, राज्यविभाग अथवा किसी निजी विद्यालय द्वारा पत्राचार पाठ्यक्रम की प्रशिक्षण पद्धति।
correspondence instructor
पत्राचार शिक्षक
पत्राचार के माध्यम से पढ़ने वाले छात्र का प्रभारी अध्यापक, प्रशिक्षक अथवा प्राध्यापक जिसका काम छात्र के पाठों की जांच करना और उसे आगे के अध्ययन के लिए निर्देश देना होता है।