logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

composograph
रोपित चित्र किसी व्यक्ति के शरीर के चित्र पर लगाया गया किसी अन्य व्यक्ति की मुखाकृति का चित्र।

computer type-setting
कम्प्यूटर टाइप-सेटिंग कम्पयूटर-यंत्र से मुद्राक्षर का संयोजन।

condensed article
सार लेख सार या संक्षिप्त लेख या काट-छांट कर छोटा किया गया लेख।

condensed magazine
सार पत्रिका ऐसी पत्रिका जिसमें लेखादि के सार प्रकाशित किए जाते हैं।

condensed type
लंबोतरा टाइप मानक मुद्राक्षर से पतला टाइप। चौड़ाई में कम होने के कारण यह कम स्थान घेरता है, जिसके फलस्वरूप कम स्थान में अधिक पाठ्य सामग्री दी जा सकती है।

contact print
संपर्क प्रिंट नेगेटिव फिल्म या प्लेट के सीधे सम्पर्क से उतारी गई छवि। आकार में यह छवि मूल के ही बराबर होती है।

contempt
अवमान अदालत के किसी निर्णय पर कटु टिप्पणी करना अथवा अदालत के निर्णय की अवमानना करना।

contract advertisement
संविदागत विज्ञापन करार के अन्तर्गत दिया गया विज्ञापन। यह विज्ञापन एक निश्चित कालावधि में एक निश्चित स्थान के उपयोग के आधार पर लिया या दिया जाता है। उदाहरण के लिए, एक वर्ष में कुल 20,000 सेंटीमीटर श्वेत स्थान के उपयोग का अनुबंध। यदि निर्धारित अवधि में विज्ञापनदाता इतना स्थान उपयोग में नहीं ला पाता और कुछ स्थान शेष रह जाता है, तो भी उसे संविदा के अनुसार पूरी राशि का भुगतान करना पड़ता है।

contrast lead
वैषम्य कथामुख किसी समाचार के कथा-मुख (प्रारम्भिक अनुच्छेद) में एक विषय को अधिक मुखरित करने के लिये दो परस्पर-विरोधी तथ्यों का उल्लेख।

contrast make up
वैषम्यात्मक मेकअप जब किसी पृष्ठ-विन्यास में संतुलन और समरसता का आभास न मिलकर असंतुलन तथा विरोधात्मक विविधता का आभास मिलता है तब उसे कन्ट्रास्ट मेक-अप कहते हैं। ऐसा अक्सर पाठकों का ध्यान आकर्षित करने के लिये किया जाता है।


logo