logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cambium
एधा, कैबियम
दारू और अधोवाह (फ्लोएम) के बीच स्थित विभज्योतकी (मेरिस्टेमेटिक) ऊतक। इसकी कोशिकाओं के विभाजन से एक ओर दारू और दूसरी ओर फ्लोएम कोशिकाएं बनती हैं और इस प्रकार द्वितीयक वृद्धि होती हैं।

Campanulate
घंटाकार
घंटी नुमा दलपुंज वाला पुष्प।

Candytuft
चांदी टफ, कैंडीटफ्ट
क्रूसीफेरी (ब्रैसीकेसी) कुल का पौधा आइबेरिस का सामान्य नाम।

Cap
टोपी
(1) अग्रक की रक्षा करने वाला कोई टोपी-सा आवरण, जैसे ;-
(क) मूल टोपी ; (ख) हाइमीनोमाइसीट कवकों का छत्र (पाइलिअस), (ग) मॉसों का अंगुश्ताना (कैलिप्ट्रा), (घ) ईडोगोनियम की विभाजित होने वाली कोशिका का छोटा-सा ऊपरी भाग।
(2) फूल व फल का टोपीनुमा आवरण, जैसे मैक्सिकन पॉपी (पोस्त) के बाह्यदल।

Capillary Water
केशिका जल
सेचन के उपरांत सूक्ष्म नलिकाओं के द्वारा ऊपर चढ़ जाने वाला पानी।

Capitate
समुंड
गोल फूले हुए सिरे वाला ; जेसे (1) क्लिओम विस्कोसा के रोम, (2) निंबू (सिट्रस) का वर्तिकाग्र।

Capitulum
मुंडक
एक प्रकार का असीमाक्ष पुष्पक्रम जिसके छोटे और बिम्बाकार प्रथमिक अक्ष में छोटे अवृन्त पुष्प अभिकेन्द्र क्रम से खुलते हैं। यह सारा पुष्पक्रम एक ही फूल-सा प्रतीत होता हैं ; जैसे गेंदा, सूरजमुखी आदि के तथाकथित पुष्प।

Capsella Bursa-pastoris
कैप्सेला बर्सा-पैस्टोरिस
कैप्सेला का एक जाति (स्पीशीज) जिसकी पत्तियां गुच्छेदार, पुष्प श्वेस व छोटे फल खांचेदार फली होती हैं।

Capsular Fruit
संपुटी फल
शुष्क, बहुबीजी, स्फुटनशील फल, जैसे सिलिक्वा, सिलिक्यूला, लेग्यूम, फोलिकल, केप्सूल।

Capsule
संपुट
(1) एक प्रकार का साधारण, शुष्क, स्फुटनशीन फल, जो विभिन्न रीतियों से फटता हैं।
(2) मॉस के स्पोरोगोनियम का बीजाणुधारी भाग।


logo