logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Air pockets
वायु गुहिकायें / पाकेट
नोदक के अंदर उत्पन्न बुलबुलों को वायु मुहिकाये कहते हं। इनके उत्पन्न होने से भ्रमिल निर्मित हो जाते हैं।

Air preheater
वायु पूर्व - तापक
इकॉनोमाइजर / मितोपयोजित्र के बाद भी गैसों में कुछ गर्मी बाकी रह जाती है। इसका उपयोग बॉयलर में प्रयुक्त होने वाली वायु को गर्म करने में होता है।

Air pressure reducing valve
वायु दाब न्यूनक वाल्व
यह वाल्व वायु को उच्च दाब पर अन्तर्गम पर अंदर लेता है और इसे निर्गम पर निम्न दाब पर प्रदान करता है।

Air pump
वायु पंप
(1) पंप या अन्य युक्ति, जो वायु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करने के लिये प्रयुक्त होती है।
(2) निर्वात पंप, जो तंत्र निम्न दाब वाली बाजू पर दाब को कम करत है।

Air standard cycle
वायु मानक चक्र
(1) मानक चक्र जो विभिन्न अंतर्दहन इंजनों की आपेक्षिक दक्षताओं का आकलन करने तथा निष्पादनों की तुलना करने के लिए होती है। इस चक्र में कार्यकारी ईंधन के रूप में वायु का प्रयोग किया जाता ह।
(2) वह आदर्श ऊष्मागतिक चक्र जिसमें कार्यकारी माध्यम वायु होती है।

Air standard efficiecy
वायु मानक दक्षता
(1) वायु - मानक चक्र मे निर्गत कार्य एवं निविष्ट ऊष्मा का अनुपात।
(2) उपयुक्त वायु मानक - चक्र पर कार्य कर रहे अंतर्दहन इंजन की ऊष्मीय दक्षता।

Air starting valve
वायु प्रवर्तक वाल्व
डीजन इंजन में एक छोटा पिस्टन वाल्व। यह कैम शाफ्ट द्वारा चलता है तथा कार्यकारी सिलिंडर में प्रवर्तक वायु को प्रवेश करने वाले मुख्य वाल्व को प्रचालित करता है।

Air valve
वायु वाल्व
(ए) वाल्व, जो वायु - फत को नियंत्रित करने के लिये होता है।
(बी) पाइप - लाइन में उच्चतम बिंदु पर स्थित वाल्व, जो पाइप में फंसी एकत्रित वायु को बाहर निकालता है।

Air vessel
वायु पात्र
पात्र, जिसमें वायु भरी होती है, प्रत्यावर्ती जल - पंप की प्रदान - पार्श्व पर लगा होता है। इसका मुख्य कार्यः
(ए) स्पंदी निस्सरण को कम करना या
(बी) लंबी पाइप - लाइन में प्रवाह को कम करना है।

Air borme waste
वायु वाहित कचड़ा
वायुमण्डल में वाष्मन, रासायनिक और अन्य दहन क्रियाओं द्वारा छोड़ी जाने वाली वाष्प, गैसें और अन्य पदार्थ जो कि प्रायः आँखों में जलन पैदा करते हैं तथा सांस लेने में बाधक होते हैं।


logo