विश्वविद्यालयी अध्ययन तथा अनुसंधान के लिए आयोजित विषय विशेष। मन की अनेक सामान्य शक्तियां होती हैं जैसे प्रेक्षण, स्मृति, इच्छा जिन्हें अभ्यास से दृढ़ किया जा सकता है। किसी विशेष विषय के शिक्षण से इन शक्तियों का अधिकतम विकास किया जा सकता है जो अन्य असंबंधित परिस्थितियों तथा विषय वस्तुओं को समझने में सहायक हो सकती हैं।
Forced Frame (programme learning)
बांधित एकांश (प्रोग्रामित अधिगम)
प्रोग्रामित शिक्षण का एक ऐसा उद्दीपन अंश जो विद्यार्थी को सही अनुक्रिया के लिए बाध्य करता हैं।
Formative evaluation
निर्माणात्मक मूल्यांकन
अधिगम अवधि में शैक्षणिक डिज़ाइन में प्रक्रियाओं का निरंतर परीक्षण। इसके द्वारा विशेष शैक्षणिक क्रियाओं के प्रभावों से संबंधित धारणाओं का सत्यापन करने का प्रयत्न किया जाता है।
Foreign hull
बाह्य वस्तुप्रभाव
1. लेविन द्वारा प्रयोग किया गया एक पद। इसका प्रयोग व्यक्ति के बाह्य परिवेश की उन वस्तुओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो उस समय तो उसको प्रभावित नहीं करती परंतु संभवतः आगे कर सकती है।
2. व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक क्षेत्र परिधि के बाहर होते हुए भी उसके तत्कालीन जीवन क्षेत्र को प्रभावित कर सकनेवाली घटनाएं या तथ्य।
Formal operation
नियमनिष्ठ संक्रिया
पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत की चौथी और अंतिम अवस्था। इसमें व्यक्ति अमूर्त चिंतनवाली समस्याओं का सामना करने योग्य बन जाता है तथा प्राक्कल्पना का प्रयोग कर तर्कसंगत रूप से सोच विचार कर सकता हैं। सामान्यतः इसका विकास काल 12 से 16 वर्ष तक की आयु तक माना जाता हैं।
Formal equivalence categories
औपचारिक तुल्यता वर्ग
वस्तुओं का उनके अंतर्जात गुणों के आधार पर सुविचारित वर्गीकरण। इस औपचारिक वर्गीकरण में आनुभविक अथवा तार्किक विश्लेषण पर केंद्रित शाब्दिक और गणितीय प्रतीकों का प्रयोग होता है।
Formative period
निर्माणात्मक काल
प्रारंभिक वृद्धि की वह अवधि जिसमें बालक का विकास अथवा व्यवहार परिवेश के प्रभावजन्य परिवर्तन अथवा संशोधन के प्रति ग्रहणशील होता है। इसी अवधि में बालक की भविष्य में वृद्धि, विकास तथा अधिगम की मुख्य रूपरेखा और सीमा निर्धारित हो जाती है।
Fractional/fractionation scale
भिन्नपरक मापनी, खंड मापनी, अंश मापनी
किसी बहुपक्षीय चर के घटकों को मापने की एक मापनी जिसमें मूल्यांकक प्रत्येक विषय के प्रेक्षित गुणों का मूल्यांकन औसत से तुलना के आधार पर करता है और, तदनुसार उसे अंक देता है। उदाहरण के लिए मूल्यांकक द्वारा छात्र-अध्यापक के सही उदाहरण देने की योग्यता के अनुसार निम्नलिखित मापनी पर स्थान निर्धारित करना -
---------------------------------------------------------------------
I I I I
शून्य औसत औसत का दुगुना औसत का तिगुना
Frame (programmed instruction)
फ्रेम, अंश
प्रोग्रामित शिक्षण में एक समय में विषयवस्तु का प्रस्तुत एक भाग फ्रेम कहलाता है।
Free answer
मुक्त उत्तर
परीक्षणों का उत्तर देने का एक तरीका। परीक्षण में अनेक एकांश होते हैं जो प्रश्नों, वक्तव्यों,आकृतियों की श्रृंखला अथवा किसी भी सामग्री के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। परीक्षार्थी अपने ज्ञान के अनुसार सही उत्तर देता हैं।