औपचारिक और रूढ़िवादी तथ्यों की अपेक्षा स्वभाविक तथा सहज तथ्यों को अधिक महत्व देने वाला पाठ्यक्रम।
contextual method
संदर्भ प्रणाली
शब्द की पहचान कराने की विधि जिसमें प्रायः शब्द के प्रयोग से या उसके अर्थ से शब्द का अनुमान लगाया जाता हो।
continuing education
1. अनुवर्ती शिक्षा, 2. पूरक शिक्षा
1. विद्यालय या महाविद्यालय की पूर्णकालिक शिक्षा समाप्त कर लेने के पश्चात् युवकों या प्रौढ़ों को पढ़ने, अध्ययन करने और प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर प्रदान करना।
2. विशेष केन्द्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों या संस्थाओं द्वारा प्रौढ़ों को दी जाने वाली शिक्षा जिसमें शैक्षिक या रूढ़िगत कार्यक्रमों की अपेक्षा ग्रहणशीलता को अधिक महत्व दिया जाता हो।
continuous data
सतत दत्त सामग्री
सतत चर का निरूपित मूल्य जो चर की निम्नतम तथा उच्चतम सीमाओं में कोई भी स्थान प्राप्त करे।
contract plan
संविदा योजना
डाल्टन प्लान के आधार पर व्यक्तिगत भिन्नताओं के अनुरूप बनाई गई एक प्रशिक्षण योजना जिसमें पाठ्य-सामग्री को दीर्घकालिक दत्तकार्यों में विभक्त कर दो-दो प्रतियों में छपवा दिया जाता है। प्रत्येक छात्र को दत्तकार्य दे दिए जाते हैं परन्तु क्रम से अगला दत्तकार्य उसे तभी दिया जाता है पहला पूरा हो गया हो।
controlled experiment
नियंत्रित प्रयोग
प्रयोग की एक विधि जिसमें एक प्रयोगात्मक समूह में प्रायोगिक कारक से भिन्न अन्य कारकों पर प्रयोगकर्ता द्वारा नियंत्रण रखा जाता हो।
convent school
कान्वेंट स्कूल
नन द्वारा चलाया गया विद्यालय जिसमें किंडरगार्टन से उच्चतर माध्यमिक स्तर या महाविद्यालय स्तर की शिक्षा दी जाती है। यहां प्रायः लड़कियों को ही शिक्षा दी जाती है। लड़कों को केवल कहीं-कहीं छोटी कक्षाओं में प्रवेश दिया जाता है। यहां 'सिस्टर' अध्यापिकाएं ही होती हैं।
conversational count
वार्तालाप गणनांक
विशेषतः हस्तलेखन में प्रयोग की जाने वाली पूर्णतया लयात्मक अथवा अर्ध-लयात्मक गणना जिसमें निरन्तर अनौपचारिक मौखिक निदेश दिए जाते हैं। यह गणना विशेष वर्ग पर दिए गए बल द्वारा प्राप्त होती है।
conversational method
वार्तालाप प्रणाली
शिक्षण की एक प्रणाली जिसमें छात्र अनौपचारिक परिस्थितियों में वार्तलाप द्वारा अपने विचारों, अनुभवों, रुचियों आदि का आदान-प्रदान करते हैं। यह प्रणाली कक्षा में प्रश्नोत्तरों के माध्यम से किए गए कक्षाभ्यासों की औपचारिक पद्धति से भिन्न है।
co-ordinator
समन्वयक
अ- उद्योग, वाणिज्य या गृहकार्य से कक्षाकार्य का समन्वय करने वाला व्यक्ति।
आ- विद्यालय मे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए नियुक्त व्यक्ति जो व्यापार तथा औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार विद्यालय के कार्यों का समंजन करे।