उपहार प्रति, मानार्थ प्रति
किसी पत्र-पत्रिका की वह प्रति जो किसी रचना के प्रकाशित होने पर उसके रचनाकार के पास सूचनार्थ या भेंट-स्वरूप भेजी जाती है या किसी प्रसिद्ध साहित्यसेवी, समाज-सेवक, उच्च पदाधिकारी के पास आदर-स्वरूप निःशुल्क प्रेषित की जाती है।
complimentary list
मानार्थ सूची
उन व्यक्तियों की सूची जिनके पास पत्र-पत्रिका आदर के साथ निःशुल्क तथा नियमित रूप से भेजी जाती है। इस श्रेणी में यदा-कदा लिखने वाले व्यक्ति सम्मिलित नहीं होते। उन्हें प्रति तभी भेजी जाती है जब उनकी कोई रचना प्रकाशित होती है।
compose
अक्षर योजन, कंपोज करना
किसी समाचार विवरण या पाण्डुलिपि को मुद्रण हेतु मुद्राक्षरों में संयोजित करना। हिन्दी में इसके लिये कम्पोज शब्द का प्रयोग होने लगा है।
composer
कंपोजर
टंकण मशीन की तरह का एक यंत्र जो अक्षर योजन का काम करता है।
composing machine
अक्षर योजन यंत्र
वह मशीन जिस पर मुद्रण-सामग्री को मुद्राक्षरों में संयोजित किया जाता है। यह मशीन मुख्यतः दो प्रकार की होती है (1) मोनो टाइप, जिसमें एक एक अक्षर को अलग-अलग ढालकर पंक्ति बनाई जाती है (2) लाइनो टाइप, जिसमें मुद्राक्षरों की पूरी अखण्ड लाइन ढाली जाती है। अब मुद्राक्षर संयोजन की और भी उन्नत प्रणालियाँ काम में आने लगी हैं, जैसे फोटो टाइप आदि।
composing room
अक्षर योजन कक्ष
वह कमरा या किसी कमरे का एक भाग जहां मुद्राक्षर-संयोजन का कार्य हाथ से या मशीन पर किया जाता है।
composing stick
अक्षर योजन पट्टी
पीतल या लोहे की प्लेटनुमा वस्तु, जिसमें कंपोजिटर केस से एक-एक मुद्राक्षर उठाकर हाथ से संयोजन करता है। इसके दाएं, बाएं और निचले भाग में रोक के लिए कंगूरे बने होते हैं और मुद्राक्षरों को नीचे-ऊपर करने के लिए एक खिसकने वाली चाबी भी होती है। एक स्टिक में लगभग बीस इंच कम्पोजित सामग्री होती है।
composite story
सर्वांग समाचार
सभी संभव पक्षों से युक्त समाचार।
compositor
कंपोजिटर, अक्षर योजक
वह व्यक्ति जो लिखित सामग्री को हाथ से या मशीन द्वारा मुद्राक्षरों में संयोजित करता है। मशीन पर काम करने वाले व्यक्ति को कंपोजिटर न कह कर आपरटर (चालक) कहते हैं।