logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Desert soil
मरु मृदा मरु मृदाओं में विलेय लवणों की अधिकता के साथ पी एच (pH) मान भी अधिक होता है तथा कार्बनिक पदार्थ और मृदा नमी कम होती है।

Desorption
विशोषण, विचूषण शोषित पदार्थ का पृष्‍ठ से हटाया जाना।

Detritus
अपरद मृत पौधों और प्राणियों से बना मलबा।

Diagnostic horizons
निदानी होराइजन, निदानी संस्तर मृदा के कुछ वर्गों के सूचक वे विशिष्‍ट मृदा अभिलक्षणों के संयोग जो मृदा पृष्‍ठ पर विद्‍यमान संस्तर (एपीपेडॉन) और पृष्‍ठ के नीचे के संस्तरों के अधस्थल निदानी संस्तर।

Diagnostic surface horizons
निदानी पृष्‍ठ होराइजन / संस्तर मृदा वर्गिकी में अनेक निदानी पृष्‍ठ संस्तर काम में प्रयुक्‍त होते हैं और इन्हें एपिपेडॉन कहते हैं। उदा. एन्थ्रोपिक, हिष्‍टिक, मोलिक, गैरिक, प्लेजन और आर्किक।

Diara lands
द्वि-आरा भूमि प्राकृतिक तटबंधों के बीच स्थित भूमि जो विभिन्‍न समय अवधियों में जल प्लावित हो जाती है और उसमें नदियों के विसर्पण, गुंफन और मार्ग परिवर्तन से समय-समय पर अपरदन होता रहता है।

Diffusion
विसरण संघटक कणों की गति के फलस्वरूप पदार्थ का अभिगमन। जब दो गैसें या द्रव एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तब वे आपस में विसरण द्वारा ही मिश्रित होते हैं।

Digital elevation model (DEM)
अंकीय उत्थान मॉडल अंकीय रूप में भू-आकृति का मात्रात्मक मॉडल।

Digitized map
अंकरूपित मानचित्र मानचित्र गत सूचना जिसे निर्देशांक श्रेणियों (उत्तर, पूर्व) के मूल्यों या गुण धर्मों आदि (उदा. तुंगता, मृदा श्रेणियाँ, भूमि उपयोग) के संख्यात्मक रूप में अंकित किया जाता है।

Dioctahedral
द्विअष्‍ट फलकीय एक अष्‍टफलकीय शीट या खनिज जिसमें त्रिसंयोजक आयनों (एल्युमिनियम या फेरिक आयन) द्वारा पूरित दो तिहाई अष्‍टफलकीय स्थल होते हैं।


logo