एक प्रकार का वर्ण दृष्टिदोष जिसमें व्यक्ति सभी रंगों में भेद तो कर सकता है किंतु तभी जब कि उन रंगों में विविध छटाओं का अनुपात सामान्य से कुछ भिन्न हो। इस दोष में लाल या हरे रंग की संवेदिता सामान्य दशा से कुछ कम या ज्यादा होती है।
Anomic (anomy)
असंबंधिता
प्लैटो द्वारा सन् 1830 में बनाया गया एक घूर्णनदर्शी या आवृत्तिदर्शी यंत्र जिसमें लगे दोनों चक्रों को एक केंद्र से किन्तु अलग-अलग गति से घुमाया जाता है। इसके एक चक्र में कोई भी टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइंग बनी होती है जिसे यंत्र के घूमते रहने पर यदि दूसरे चक्र के छेद में से देखा जाए तो उसकी बाहरी रूप रेखाएं बिल्कुल सीधी दिखाई देती है।
Anorexia nervosa
एनोरेक्सिया नर्वोसा/क्षुधा-अभाव
एक मनोविकार जिसके लक्षण हैं खाने में अरुचि, वजन में कमी और महिलाओं में मासिक-धर्म की समाप्ति।
Anosmia
अघ्राणता
गंध संवेदन का अभाव; गंध बोध करने की असमर्थता।
Anosognosia
रोगज्ञान-अस्वीकृति
अपने अंदर मौजूद किसी ऐंद्रिय या गतिक दोष को न जान पाने की या जानते हुए भी उसे न मानने की अपसामान्य दशा।
Anterior cingulate gyrus
पूर्ववर्ती वक्रक्षेत्र कर्णक
मस्तिष्क का वह क्षेत्र जो पर्यवेक्षणात्मक अवधानपरक तंत्र एवं स्वत: चालित अनुक्रियाओं के अवरोध एवं सही अनुक्रियाओं के चयन में शामिल होता है।
Anterograde amnesia
आघातोत्तर स्मृतिभ्रंश
एक प्रकार का स्मृतिविकार जिसमें व्यक्ति किसी शारीरिक या मानसिक आघात के कारण हाल ही में हुई घटनाओं को याद रखने में असमर्थ होता है।
Anticathexis
भावापनिवेश
1. अहम् या पराहम से उत्पन्न मानसिक शक्तियों द्वारा किसी संतुष्टि (या भावापनिवेश) का प्रतिरोध। 2. किसी वस्तु के प्रति हमारी भावना का एकदम विपरीत हो जाना, जैसे प्रेम भावना का घृणा में बदल जाना आदि।
Anticipation method
पूर्वाभास प्रणाली
स्मृतिविषयक प्रयोगों की एक कार्यविधि जिसमें पात्र के सामने किसी पूरी सीखी जाने वाली शृंखला का पहले का एकांश प्रस्तुत किया जाता है जिसके आधार पर पात्र आगामी प्रत्याशित एकांश को याद करने की कोशिश करता है। यह अनुबोधनक्रम तब तक जारी रखा जाता है जब तक कि पात्र पूरी शृंखला को ठीक-ठीक बिना किसी अनुबोधन के दोहरा सकने में समर्थ नहीं हो जाता। इस प्रकार उपर्युक्त अनुबोधन संख्या पात्र के सीखने के कौशल का माप होती है।
Anticipatory response
पूर्वाभासी अनुक्रिया
उपयुक्त उद्दीपन के प्रति अभीष्ट प्रतिक्रिया करते समय किसी अन्य उद्दीपन के प्रति अनिच्छा या असावधानी से हो जाने वाली अनुक्रिया।