logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Feedback, kinesthtetic
गति संवेदी 'प्रतिपुष्टि ' गति संवेदी फीडबैक
वह प्रतिपुष्टि जिसमें गति जनित संवेदना निहित होती है। इसमें सामान्यतः प्रयोग विषय दृष्टि द्वारा प्रदत्त विवरणों के अतिरिक्त अन्य प्रतिपुष्टि स्रोतों का उपयोग करने के लिए विवश होते हैं।

Feedback assessment strategies
प्रतिपुष्टि मूल्यांकन विधि
अध्यापक स्व मूल्यांकन कार्यक्रम की एक प्रविधि जिसमें अध्यापक अपने कार्य एवं व्यवहार के विषय में अन्य संबद्ध व्यक्तियों जैसे विद्यार्थियों, सह अध्यापकों, पर्यवेक्षकों तथा संभवतः अभिभावकों से सूचना संकलित करता है। माता-पिता तथा विद्यार्थियों की अनुक्रियाओं से अध्यापक को अपने बारे में ऐसी सूचनाएं प्राप्त होती हैं जिनसे वह पहले अनभिज्ञ था।

Field laboratory experience
क्षेत्र प्रयोगशाला अनुभव
1. शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए संस्था से बाहर विद्यालयों अथवा उनके परिवेश में वास्तविक परिस्थितियों में किए गए क्रियाकलाप। 2. अध्यापक शिक्षा-संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऐसा भाग जो सामान्यतः ऐसे विद्यालयों में किया जाता है जो संस्थान के प्रत्यक्ष नियंत्रण में अथवा उससे संबद्ध नहीं होते। 3. कभी-कभी इसका प्रयोग पर्यवेक्षण प्रशासन अथवा निदेशन में अभ्यास के संदर्भ में भी किया जाता है।

Field of concentration
विशेष अध्ययन क्षेत्र
व्यावसायिक अथवा अकादमिक शिक्षा में किसी विद्यार्थी द्वारा चुना गया अध्ययन का विशिष्ट क्षेत्र, जिसमें वह मुख्य विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहता है।

Field study
क्षेत्र अध्ययन
किसी अध्ययन में अधिकाधिक जानकारी के लिए वास्तविक क्षेत्र से दत्तसामग्री का संग्रह। यह प्रयोगशाला अध्ययन से भिन्न होता है। इसमें अपनी शिक्षा संस्था अथवा अपने कार्यस्थान से बाहर जाकर कार्य किया जाता है।

Figure ground perception
आकृति पृष्ठभूमि प्रत्यक्षण
जेस्टाल्ट (समग्राकृति) मनोवैज्ञानिकों के अनुसार कोई व्यक्ति किसी वस्तु (आकृति) का उसकी पृष्ठभूमि के अंगों को दिए गए सापेक्ष महत्व के आधार पर उसकी संपूर्णता, सार्थकता, स्पष्टता का प्रत्यक्षण करता है।

Finger alphabet
अंगुलि संकेत वर्णमाला
बधिर व्यक्तियों से संप्रेषण के लिए प्रयुक्त वर्णमाला। इसमें अक्षर अंगुलियों की विभिन्न स्थितियों से इंगित किए जाते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं - एक हाथ के प्रयोगवाले वर्ण तथा दो हाथ के प्रयोग वाले वर्ण।

Finger (touch) reading
स्पर्श पठन
नेत्रहीनों द्वारा अंगुलियों के स्पर्श से पढ़ने की एक विधि जैसे ब्रेल अथवा मून टाइप पठन।

Flander's interaction analysis
फ्लैंडर की अन्योयक्रिया विश्लेषण पद्धति
फ्लैंडर (1965) द्वारा प्रतिपादित एक विधि जिसके द्वारा कक्षा में अध्यापक के शाब्दिक व्यवहार का प्रेक्षण किया जाता है। प्रेक्षक उसके व्यवहार को विभिन्न वर्गों में अंकित करता है जैसे अध्यापक वार्ता, छात्र वार्ता, मौन। इस प्रकार अध्यापकों और छात्रों का आनुपातिक वार्ता समय ज्ञात करके पाठ विकास में उनकी सापेक्षिक सहभागिता का पता चलता है।

Flash card
उन्मेश कार्ड, फ्लेश कार्ड
एक छोटा कार्ड जिस पर अक्षर, शब्द, वाक्यांश, अंक अथवा अभिकलन के लिए अंकों के संयोजन, लिखित अथवा मुद्रित होते हैं। अध्यापक कक्षा में प्रत्येक कार्ड को सीमित अवधि के लिए थोड़े-थोड़े अंतराल पर दिखाता है। इसका प्रयोग सीखने की सामग्री के रूप में किया जाता हैं।


logo