बैटरी की सभी एलिमेटों के पूर्ण आवेशन को पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय तक किया जाने वाला आवेश।
Equipotential line, surface or volume
समविभव रेखा, पृष्ठ या आयतन
ऐसी रेखा, पृष्ठ या आयतन, जिसके सभी बिंदु समान विभव रखते हैं।
Equipotential surface
समविभव पृष्ठ
ऐसी पृष्ठ, जिस पर विभवांतर कहीं भी न हो।
Equivalent sine wave
तुल्य ज्या-तरंग
वह तरंग, जिसकी व. मा. मू. एवं मूल आवृत्ति दी हुई तरंग के समान हो।
Erg (CGS unit of work)
अर्ग (कार्य की से. ग्रा. सै. इकाई)
एक डाइन-बल द्वारा कृत कार्य, जब उसके अनुप्रयोग का बिंदु बल की दिशा में एक सेंटीमीटर घुमाया जाता है।
एक अर्ग = 10⁻⁷ जूल
Ether
ईथर
वैद्युत और चुंबकीय क्षेत्रों के प्रेक्षित परिघटना को स्पष्ट करने के लिए अपनाया गया सर्व व्याप्त माध्यम।
Excitation
उत्तेजन
(क) धारा प्रवाह के कारण विद्युत चुंबक में उत्पन्न चुंबकीय फलक्स।
(ख) किसी विद्युत चुंबक में चुंबकत्व-वाहक-बल, जिससे चुंबकीय फलक्स उत्पन्न होता है।
Exploring Coil
अन्वेशण कुंडली
वह कुंडली, जिसका उपयोग चुंबकीय क्षेत्र में फलक्स मापने के लिए किया जाता है।
Farad
फैरेड
स्थिर-विद्युत संधारित्र की व्यावहारिक इकाई।
एक फैरेड = 10⁻⁹ E.M. इकाई
#ERROR!
Faraday's Law
फैराडे नियम
फैराडे के नाम पर प्रतिपादित एक सिद्धांत, जिसके अनुसार किसी परिपथ के चारों ओर प्रेरित विद्युत-वाहक-बल उस परिपथ में चुंबकीय फलक्स की परिवर्तन दर के अनुपात में होता है।