बर्र
किसी मशीनित अथवा छिद्रित घटकों के तेज कोने पर अतिरिक्त धातु का पतला और प्रायः नुकीला खुरदरा पक्षक (fin)।
Bush metal
बुश धातु
ताम्र मिश्रातु जिसमें 5% जस्ता और 14% वंग होता है। घर्षणरोधी होने के कारण इसका उपयोग रेलवे बेलन स्टॉक बेयरिंग में होता है।
Busy metal
व्यस्त धातु
वह धातु जिसका प्रयोग के दौरान बारंबार शीत बेलन-कंपन अथवा अपघर्षण किया जाता है। जो धातु उपयोग में नहीं होती उसकी अपेक्षा यह धीरे-धीरे और एक समान रूप से संक्षारित होती है। इस प्रकार मुख्य तेल मार्गों की लाइनों का संक्षारण पार्श्व मार्गों की अपेक्षा कम होता है। संभवतः इसका कारण उस आर्द्रताग्राही जंग के पृथक होने से है जो हवा से नमी को ग्रहण करता है।
Buttering
नवनीतन
धातु आर्क-वेल्डिंग को सुगम बनाने की विधि जिसमें वास्तविक वेल्डिंग के पहले वेल्डित किए जाने वाले भागों पर वेल्ड धातु की आरंभिक परत चढ़ाई जाती है।
Butt welded joint
बट वेल्डित संधि
देखिए-- Welded joint
By product coke process
उपोत्पाद कोक प्रक्रम
धात्विक कोक उत्पन्न करने की प्रमुख और आधुनिक विधि इस विधि में कोककारी कोयले को हवा की अनुपस्थिति में, रिटॉर्टों में, गरम किया जाता है। इसमें आसवन के लिए आवश्यक ऊष्मा को कोकिंग-प्रक्रम से प्राप्त कुछ गैसों के बाह्य दहन से प्राप्त किया जाता है। आधुनिक उपोत्पाद भट्टियों में कोकिंग के समय उत्पन्न सब वाष्पशील उत्पादों को, गैस और कोयला-रसायनों के रूप में प्राप्त किया जाता है और प्राप्त गैसों का 40% भाग, तापन के लिए भट्टियों में वापस भेज दिया जाता है।
Byer's process
बायर प्रक्रम
देखिए-- Aston Byer's process
Cadmium copper
कैडमियम तांबा
कैडमियम और तांबे का मिश्रातु जिसमें 0.5-1% तक कैडमियम होता है। कैडमियम मिलाने से तनन-सामर्थ्य में 50% की वृद्धि हो जाती है जबकि विद्युत चालकता में कोई कमी नहीं आती। इसका उपयोग टेलीफोन आदि के तारों, विद्युत चालकों और कुछ औद्योगिक इलेक्ट्रोडों को बनाने में होता है।
Cadweld
कैडवेल्डिंग
तांबे का तांबे के साथ अथवा तांबे का इस्पात के साथ वेल्डिंग करने की एक विधि। इसमें ऊष्मा के किसी बाहरी स्रोत की आवश्यकता नहीं होती है। यह विधि थर्मिट वेल्डिंग के समान है, केवल अंतर यह है कि इसमें लोह ऑक्साइड के स्थान पर कॉपर ऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है। इसमें ऐलुमिनियम द्वारा कॉपर ऑक्साइड के अपचयन से लगभग 2185°C पर गलित तांबा और धातुमल के रूप में ऐलुमिनियम ऑक्साइड प्राप्त होते हैं।
Calamine
कैलेमिन
जलयोजित जिंक सिलिकेट, H₂ (Zn₂O) SiO₄ जिसमें 54.2% यशद या 67.5% ZnO होता है। यह अक्सर स्मिथसोनाइट (Zn CO₃) के साथ पाया जाता है। यह संस्तरों और शिराओं में पाया जाता है। इसकी मोती जैसी चमक होती है। कठोरता 5, आपेक्षिक घनत्व 4-4.5।