किसी व्यक्ति की गति निपुणता जानने के लिए किया जाने वाला परीक्षण। इस परीक्षण द्वारा व्यक्ति की निर्देशों को समझने और आवश्यक गति समन्वय करने की योग्यता की जांच की जाती है।
composition scale
संहति मापनी
प्रकर्षता के अनुसार नमूना रचनाओं की श्रंखला जो निश्चित अन्तराल पर क्रमबद्ध की जाती हो तथा जिसका प्रयोग रचनाओं के गुणों को जांचने के लिए किया जाता हो।
concept formation test
संप्रत्यय-निर्माण-परीक्षण
विवेक और लाभप्रदता क्रम में उपयुक्त संप्रत्ययों को ढूंढने या संप्रत्ययों के आधार पर दत्तसामग्री को क्रम में लगाने का परीक्षण।
concert recitation
सामूहिक पाठ
छात्रों द्वारा शब्दों के सही उच्चारण के लिए कराया जाने वाला सामूहिक अभ्यास।
concomitant learning
सहबर्ती अधिगम
किसी विशेष उद्देश्य से न सीख कर सांयोगिक रूप से सीखना।
conduct disorder
आचरण विकार
आचरण और व्यवहार में अपसामान्यता जो किसी प्रकार्यात्मक व्यावत से संबंधित न हो कर सामान्य और सामाजिक समायोजन से संबंधित हो।
constancy
सातत्य, स्थिरता
1. वस्तुओं या स्थितियों के प्रत्यक्षीकरण में स्थिरता जो प्राणी की स्थितियों अथवा स्थानिक उद्दीपकों में परिवर्तन हो जाने पर भी एक जैसी बनी रहती हो।
2. क्रिया-कलापों के प्रयोजन या दिशा में स्थैर्य की प्रवृत्ति।
3. किसी व्यक्ति के प्राप्तांकों या माप में स्थिरता जो मापन त्रुटि न होने के कारण मानी जाती है।
construct validity
निर्मित वैधता
किसी परीक्षण की वह वैधता जो यह प्रदर्शित करती है कि परीक्षण के प्रश्न परीक्षित विषयवस्तु को कहां तक अन्तर्निहित करते हैं।
consummatory reaction phase
परिणति प्रतिक्रिया प्रावस्था
प्राणी की अन्तिम अनुक्रिया प्रावस्था जिसमें उसकी बाह्य या आंतरिक स्थिति में परिवर्तन पर कार्यशील उद्दीपन को हटा दिया जाता है।
contemporary problems approach
समसामयिक समस्या उपागम
पाठ्यचर्या पुनर्गठन की समस्या के समाधान की एक प्रणाली जिसके अनुसार विद्यालय में अध्ययन सामग्री का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि अध्ययन सामग्री वर्तमान शिक्षा की मुख्य समस्याओं को समझने में सहायता करे।