logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Commentary
1. विवरण-वर्णन 2. समीक्षा-टीका 1. देखिए runnung commentary 2. ग्रंथ, लेख आदि पर टीका-टिप्पणी।

commentator on news
समाचार समीक्षक वे लोग जो समाचारों की टीका-टिप्पणी या व्याख्या करके उन्हें पाठकों के लिए सहज ग्राह्य बनाते हैं। इस वर्ग में मुख्यतः सम्पादक, सहायक सम्पादक, सम्पादकीय लेखक आदि की गणना की जाती है।

commerce page
वाणिज्य पृष्ठ, व्यापार पृष्ठ पत्र-पत्रिका का वह पृष्ठ जिसमें आर्थिक और व्यापारिक समाचारों तथा समीक्षाओं का प्रकाशन होता है।

commercial artist
व्यावसायिक कलाकार वे कलाकार जो 'कला कला के लिये' की दृष्टि से नहीं बल्कि पत्र-पत्रिका के व्यावसायिक आकर्षण के लिए चित्र बनाते हैं, जैसे शीर्षक रेखांकन, कथा-प्रसंग चित्रण आदि।

commercial page
वाणिज्य पृष्ठ, व्यापार पृष्ठ देखिए 'commerce page'

commercial printing
वाणिज्यिक मुद्रण, व्यापारिक छपाई व्यावसायिक दृष्टि से किया गया फुटकर छपाई कार्य। जैसे लेटर पैड, विज़िटिंग कार्ड आदि की छपाई।

community flavour
सामुदायिक रंग किसी समुदाय अथवा वर्ग विशेष का आभास देने वाला समाचार।

community weekly
सामुदायिक साप्ताहिक वह साप्ताहिक जिसमें किसी स्थान विशेष के निवासियों या किसी विशेष समुदाय के व्यक्तियों से सम्बन्धित समाचार प्रकाशित होते हैं।

companion paper
सहयोगी पत्र वे समाचार पत्र या पत्रिका जो एक ही स्वामित्व में प्रकाशित होते हैं या जो एक दूसरे की नीति से सहानुभूति रखने वाले हों, परस्पर विरोधी विचारों वाले नहीं। उदाहरण के लिए 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और 'हिन्दुस्तान' या 'टाइम्स आफ इंडिया' और 'नवभारत टाइम्स'।

competing paper
प्रतियोगी पत्र ऐसा पत्र जो किसी दूसरे पत्र से प्रतियोगिता या प्रतिद्वंदिता की भावना रखता हो।


logo