वि-उर्णित करना
मृत्तिका समुच्चयनों का व्यष्टिगत कणों में पृथक्करण या भंजन।
Degree of freedom
स्वतंत्रता की कोटि
आँकड़ों की वे संख्याएँ जो तुलना हेतु स्वतंत्र होती हैं।
Delineation
चित्रण
किसी मृदा मानचित्र में निर्दिष्ट वह सीमा जो अंतर्वेशनों और / या विविध क्षेत्रों सहित किसी एक या अधिक घटक मृदाओं के क्षेत्र, आकृति तथा स्थिति का निर्धारण करती है।
Delta
डेल्टा, नदीमुख
एक जलोद निक्षेप जो उस जगह बनता है जहाँ नाला या नदी शांत जल में प्रवेश करते समय अपना तलछट छोड़ती है।
Denitrification
विनाइट्रीकरण
आण्विक नाइट्रोजन अथवा नाइट्रोजन के ऑक्साइड के रूप में मृदा में नाइट्रेट या नाइट्राइट का गैसीय नाइट्रोजन में जैव-रासायनिक परिवर्तन। यह आमतौर पर विनाइट्रीकारक जीवाणुओं द्वारा किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप वायुमण्डल में नाइट्रोजन निकल जाती है।
Denudation
अनाच्छादन
अपक्षय और अपरदन द्वारा भूपृष्ठ का क्षरण।
Desalinization
विलवणीकरण
सामान्यतः निक्षालन द्वारा लवणीय मृदा से लवणों का हटाया जाना।
Desert
मरुस्थल, मरू
वह क्षेत्र जहाँ वर्षा विरल होती है और वाष्पन पूरे वर्ष भर वर्षण से अधिक होता है और वनस्पति थोड़ी बहुत या बिल्कुल ही नहीं होती।
Desert crust
मरुपपड़ी
वह कठोर परत जिसमें कैल्सियम, कार्बोनेट, जिप्सम या अन्य बंधक पदार्थ होते हैं। ऐसी परत मरुस्थल क्षेत्रों में भूपृष्ठ पर बनती है।
Desert pavement
मरुकुट्टिम
मरुस्थलों में भूपृष्ठ पर बजरी (ग्रैवेल) या पत्थरों की वह परत जो वायु द्वारा बारीक पदार्थों के हट जाने के बाद रह जाती है।