logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Air compressor
वायु संपीडित्र / वायु सम्पीडक
(1) वायु संपीड़क मशीन, इसमें वायु निम्न दाब पर प्रेवश करती है तथा संपीडित होने के पश्चात् उच्च दाब पर निर्गत होती है। इस उच्च दाब पर निर्गत वायु संवातन या शक्ति स्रोत के रूप में उपयोग मे लाई जाती है। यह मशीन प्रत्यावर्ती, घूर्णी या पंखे के प्ररूप की हो सकती है।
(2) वह यंत्र जो हवा का घनत्व बढ़ाकर उसके दाब को बढ़ाता है।

Air compressor unloader
सम्पीडित वायु नियंत्रक
वह युक्ति जो वायु सम्पीडक से निकलने वाली संपीडित वायु को नियंत्रित करती है।

Air compressor valve
वायु सम्पीडक वाल्व
किसी सम्पीडक के सिलिण्डर के अन्दर या बाहर वायु का प्रवाह नियंत्रित करने वाली युक्ति।

Air conditioner
वातानुकूलक
वह यंत्रावली जो किसी बिल्डिंग के तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित करती है।

Air conditioning
वातानुकूलन
किसी निश्चित आकार के स्थान के वातावरण की हवा का तापमान, विकिरण, ऊष्मा तल, आर्द्रता, दूषित गैसों के सान्द्रण आदि को नियंत्रित करना।

Air cooled engine
वायु शीतित इंजन
बिना तरल का प्रयोग किये सीधे हवा के प्रवाह द्वारा किसी इंजन को ठण्डा करना।

Air cooled heat exchanger
वायु शीतित ऊष्मा विनिमयन
पंखों की ट्यूब वाला ऊष्मा विनिमयत्र जिसमें गर्म तरल ट्यूब के अन्दर होता है तथा ट्यूबों को ठण्डा करने के लिये उसको पंखे की हवा में रखा जाता है।

Air cooling
वायु शीतन
(1) खाद्य पदार्थों के रख - रखाव के लिये आराम के लिये या किसी प्रक्रम नियंत्रण के लिये वायु का तापमान कम करना।
(2) ठंडा करने का एक प्रक्रम, जिसमें शीतन वायु द्वारा होता है। अंतर्दहन इंजन के सिलिंडर को वायु द्वारा ठंडा किया जाता है। इसके लिये सिलिंडर पर फिन / पंख बनाये जाते हैं ताकि ऊमांतरण के लिए पृष्ठ - क्षेत्रफल बढ़ जाता है ।

Air cushion
वायु कुशन
उच्चाल एकल - क्रिय भाप जन कैपिस्टन की दूसरी ओर संपीडित वायु की कुशन। इसके दो उपयोग हैं - एक सिलिंडर के विमोचन सिरे पर धक्कों को अवशोषित करता है, दूसरे इंजन को निश्चालय स्थिति से गुजरने में सहायता करता है।

Air cushion vehicle
वायु कुशन वाहन
एक प्रकार का विमान जो जल या भूतल के ऊपर वायु कुशन पर चलता है।


logo