शुभसंदेशीय परामर्श
नैतिक पूर्णता की प्राप्ति के वे साधन जो इंजील में (उसके 'गोस्पेल' या 'शुभसंदेश' नामक भाग में) बताए गए हैं। वे हैं : अकिंचनता, ब्रह्मचर्य और आज्ञाकारिता।
Consilience Of Inductions
आगमन-संप्लुति
ह्वेवेल (Whewell) के अनुसार, किसी उपयुक्त प्राक्कल्पना की यह विशेषता कि विचाराधीन तथ्यों की व्याख्या करने के अतिरिक्त वह अप्रत्याशित रूप से अन्य तथ्यों की भी व्याख्या कर देती है।
Consistency
संगति
उन विचारों या प्रतिज्ञप्तियों की विशेषता जो व्याघात या तार्किक विरोध से रहित होती है।
Consolamentum
पापमोचन-संस्कार
एक ईसाई संप्रदाय-विशेष (कैथरिस्ट) में प्रचलित एक धार्मिक संस्कार जिसमें मृत्यु से पूर्व पापों के प्रायश्चित के रूप में व्यक्ति को आध्यात्मिक बपतिस्मा के द्वारा मुक्ति दी जाती है।
Constant
अचर, स्थिरांक
प्रतीकात्मक, तर्कशास्त्र में, कोई भी ऐसा प्रतीक जो किसी निश्चित व्यष्टि, गुणधर्म या संबंध का द्योतक।
Constatation
प्रत्यक्षबोधक वाक्य
वह वाक्य जो प्रत्यक्ष पर आधारित हो।
Constitutive Conditions
अंगगत निर्धारक, उपादानात्मक निर्धारक
विशेषतः जॉनसन के तर्कशास्त्र में, अनुमान के सत्य होने की वे शर्तें जिनका संबंध प्रतिज्ञप्तियों और उनके संबंधों से होता है और जो अनुमानकर्ता पर निर्भर नहीं होती। देखिये `epistemic conditions`
Constitutive Dilemma
रचनात्मक उभयतः पाश
वह उभयतःपाश जिसमें पक्ष आधारवाक्य में साध्य आधारवाक्य में, समाविष्ट हेतुओं का विकल्पतः विधान किया जाता है और निष्कर्ष में उसके फलों का विकल्पतः विधान किया जाता है।
उदाहरण : यदि मनुष्य अपनी इच्छानुसार कार्य करता है तो उसकी आलोचना होती है और यदि वह दूसरों की इच्छानुसार कार्य करता है तो भी उसकी आलोचन होती है।
मनुष्य या तो अपनी इच्छानुसार कार्य करता है या दूसरों की इच्छानुसार। अतः प्रत्येक दशा में उसकी आलोचना होती है।
Consubstantiation
समद्रव्यवाद (ईसाईमत)
शाब्दिक अर्थ में, एक द्रव्य बन जाना। ईसाई धर्म में वह मान्यता कि यूरवरिस्ट या प्रभु के रात्रिभोज में रोटी तथा शराब के साथ ईसा का वास्तविक भौतिक शरीर तथा रक्त मिला हुआ था।