logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Anhedonia
सुखदुखाभाव
सामान्यत: रूग्‍णता या भावात्मक कार्यों या अनुभवों से भी सुखदुख, प्रसन्नता-अप्रसन्नता की कोई अनुभूति न होने की स्थिति।

Aniconia
मन:कल्पन-अक्षमता
मानसिक प्रतिमासृष्‍टि का अभाव; अपने मन में किसी भी विषय का कोई चित्र या बिंब न बना पाना या उसके बारे में किसी प्रकार की कोई कल्पना न कर पाना।

Anima
अंतर्नारी, एनिमा
युंग के अनुसार स्वप्न में प्रतीक रूप में प्रकट होने वाला पुरूष के अचेतन मन में अंतर्निहित सापेक्ष।

Animal psychology
पशु-मनोविज्ञान
1. पशु-मन या व्यवहार का और विशेषत: विभिन्न पशु-जातियों के व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन। 2. सामान्य मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों की स्थापना के लिए पशुओं का प्रयोगमूलक अध्ययन।

Animus
अंतर्नर, एनिमस
युंग के अनुसार स्वप्न में प्रतीक रूप में प्रकट होने वाला स्त्री के अचेतन मन में अंतर्निहित, उसका पुरुष पक्ष।

Anodimia
घ्राणलुप्तता
गंध संवेदन का अभाव; गंध का बोध करने की असमर्थता।

Anoia
सामान्‍य बुद्धिहीनता
निम्नतम स्तर की मानसिक न्यूनता; अधिकतम न्यूनमनस्‍कता।

Anomaloscope
ऐनोमेलोस्कोप
वर्ण दृष्‍टिकोण का ठीक-ठीक निर्धारण करने के लिए नागेल द्वारा बनाया गया एक त्रिविमीय उपकरण।

Anomalous colour defect
विषम वर्णदोष
एक प्रकार का वर्णविषयक दृष्‍टि-दौर्बल्य जिसमें व्यक्‍ति ज्यादा चमकीले या एकदम निखरे रंगों में तो भेद कर सकता है किंतु बहुत पीलापन लिए हुए, हल्के भूरे व कत्थई, हरित आभायुक्‍त और गुलाबी रंगों में ठीक से भेद नहीं कर पाता।

Anomalous dichromasy
द्विवर्ण दृष्‍टिदोष
एक प्रकार का वर्ण दृष्‍टिदोष जिसमें व्यक्‍ति सामान्यत: नीली, पीली और भूरी आभा वाले रंगों को ही देख सकता है किंतु लाल और हरी आभा के रंगों में केवल अनुकूल दशाओं में ही भेद कर पाता है।


logo