logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Buckle
प्रांकुचन देखिए-- Casting defect के अंतर्गत

Buckling
प्रांकुचन 1. संपीड्य भार के कारण चादरों अथवा प्लेटों का वंकन। 2. आर्क की गरमी के कारण उत्पन्न वेल्डिंग दोष। जिससे कार्य स्थल पर विरूपण हो जाता है। इसका कारण प्रतिबद्ध प्रतिबलों हवा की धाराओं का शीतलन प्रभाव और उच्च ताप के फलस्वरूप हल्की गेज चादरों के विरूपण की प्रवृति है। 3. जब बेलन की दिशा में बेल्लित शलाका का एक भाग, दूसरे भाग की अपेक्षा अधिक लंबा हो तो उससे उत्पन्न प्रभाव।

Bugle test
उभार परीक्षण चादरी धातु की कर्षणीयता अथवा द्वि-अक्षीय सामर्थ के परीक्षण की विधि। लगभग 35 सेमी० व्यास के एक गोल डिस्क को उसकी परिधि के चारों ओर एक वलय से बाँध दिया जाता है और परीक्ष्य क्षेत्र को तेल के दाब से तब तक उभारा जाता है जब तक चादर फट न जाए। फटने के बाद उभार के ऊपरी भाग में तनन की मात्रा की एक समान दैर्ध्य वृद्धि मान ली जाती है। ऐसा माना जाता है कि उभार, परीक्षण पदार्थ में अनेक, असंगतियों को प्रदर्शित करता है। तुलना-- Mechanical test के अंतर्गत Cupping test

Bulk distillation
समिष्ट आसवन देखिए-- Distillation के अंतर्गत

Bullion
बुलिअन 1. अपरिष्कृत सोना या चाँदी अथवा उनका मिश्रण। 2. ऐसा मिश्रातु जिसमें सोना, चाँदी आदि कीमती धातुएँ पर्याप्त मात्रा में हों। 3. परिष्कृत सोने और चाँदी से निर्मित बुलिअन छड़।

Burger's vector
बर्गेर सदिश एक सदिश राशि जो किसी जालक में प्रभ्रंश के स्थानीय अंतरण का परिमाण एवं दिशा निरूपित करती है।

Burning
ज्वलन अतिमापन द्वारा किसी धातु या मिश्रातु की स्थायी क्षति होना। यह क्षति अनुमानी ताप-उपचार द्वारा दूर नहीं की जा सकती और संभवतः इसका कारण अधिक शलनीय संघटकों का पिघलना तथा विशिष्ट तत्वों का पृथक होना, अथवा वेधी गैसों को उत्पन्न करने वाली अभिक्रियाओं का होना है।

Burning on
उद्ज्वलन, बर्निग ऑन मरम्मत के लिए अथवा संचकनों में नये टुकड़ों को जोड़ने के लिए ढलाईशालाओं में प्रयुक्त प्रक्रम। इसमें संधि-स्थल के चारों ओर साँचा बनाकर कोटर में पिघली धातु डाली जाती है।

Burnishing
उद्भ्राजन किसी धातु के पृष्ठ को चिकना, चमकीला बनाने के लिए उस पर पॉलिश करना। इसके लिए या तो ऐगेट अथवा इस्पात के उच्च पॉलिश युक्त औजारों का प्रयोग किया जाता है अथवा वस्तु को कठोर इस्पात कंटु वाले बैरल में बेल्लित किया जाता है। यदि वस्तु का स्वतः उद्भ्राजन संभव हो तो इस्पात कंटुओं की भी आवश्यकता नहीं होती है। इन विधियों में अपघर्षक का प्रयोग नहीं होता। धातु को धातु के संपर्क में आने से रोकने के लिए कोई स्नेहक मिलाया जाता है। इसमें विभीय परिवर्तन नहीं होते हैं।

Burnt steel
दग्ध इस्पात वह अवस्था जिसमें इस्पात की क्रिस्टल सीमाओं पर दृश्य ऑक्साइड-पर्तें बन जाती हैं। जो यह व्यक्त करती हैं कि इस्पात को सॉलिड्स-ताप तक गरम किया गया है जिससे वह स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। कभी-कभी पर्त नहीं बनती है बल्कि विभंग, दोषों को प्रदर्शित करता है। देखिए--Burning भी


logo