logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

colour forms sorting test
वर्णकृति पृथक्करण परीक्षण
एक ही आकृति में विभिन्न रंगों को अलग-अलग पहचानने का विशेष परीक्षण जो विशेषतः वर्णांधता जानने के लिए किया जाता है।

colour vision theory
वर्ण दृष्टि सिद्धातं
अ- विशिष्ट तरंग दैर्ध्य को नेत्रों द्वारा ग्रहण किए जाने का सिद्धांत। आ- वस्तुओं के रंग, कांति और संतप्ति में भेद को नेत्रों द्वारा पहचानने का सिद्धांत।

commercial school
वाणिज्य पाठशाला
निजि प्रचालित विद्यालय अथवा संस्था जहां तकनीकी और व्यावसायिक विषय जैसे आशुलिपि, लेखाविधि आदि विषय सिखाये जाते हों। ऐसी संस्थाओं को उपाधि देने के अधिकार प्राप्त नहीं होते।

common factor
सामान्य कारक
1. विचाराधीन विन्यास (सेट) के एक या एक से अधिक चरों में प्रसरण का कारक। यह कारक सहसंबंध गुणांक का विश्लेषण करके, चरों में उभयनिष्ठ प्रसरण के परिमाण का सूचक है। 2. (प्रशिक्षण-अंतरण के संदर्भ में) सामान्य मानसिक प्रक्रियाओं का एक समूह जो इस बात पर जोर देता हो कि समान मानसिक प्रक्रिया उत्पन्न करने वाले विषयों के सहसंबंधों पर प्रशिक्षण अंतरण निर्भर करता है।

communication skill
संप्रेषण-कौशल
भाषण, लेखन या अन्य किसी माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान में दक्षता।

community centred curriculum
समुदाय केन्द्रित पाठ्यचर्या
किसी समुदाय के जीवन, संस्कृति, आवश्यकताओं, संसाधनों, क्रिया-कलापों पर आधारित शिक्षा पाठ्यक्रम।

community school
सामुदायिक विद्यालय
यह विद्यालय जो किसी समुदाय के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक पर्यावरण में केंद्रित हो। यह विद्यालय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए समुदाय के संसाधनों का उपयोग करता है और इसका उद्देश्य उचित पाठ्यक्रम द्वारा समुदाय की आवश्यकताओं की पूर्ति करना है।

comparable groups
तुलनीय समूह
कुल जनसंख्या में से छांटे गए दो या दो से अधिक व्यक्ति-समूह जो अनिवार्यतः समान हों तथा जिनकी तुलना की जा सके।

comparative education
तुलनात्मक शिक्षाशास्त्र
विभिन्न देशों की शैक्षिक समास्याओं को जानने के उद्देश्य से शिक्षा के वर्तमान सिद्धातों और अभ्यासों का तुलनात्मक अध्ययन।

competitive examination
प्रतियोगिता परीक्षा
योग्यताओं के आधार पर व्यक्तिओं को चुनने के लिए की जाने वाली परीक्षा।


logo