क्रिस्टलीय शैल
वह शैल जिसमें विभिन्न प्रकार के खनिज मैग्मा के स्थान पर क्रिस्टलित हो गए हों।
Crystal structure
क्रिस्टल संरचना
किसी क्रिस्टलीय पदार्थ में परमाणुओं का क्रमित विन्यास।
Cultivar
कृषिजोप जाति (कैलटीवार)
जाति का वह समानक जो पौधों के ऐसे समुच्चय के रूप में जाना जाता है जिसकी पहचान किसी विशिष्ट लक्षणों (आकृतिक, क्रियात्मक, कोशिकीय रूप से, रासायनिक इत्यादि) द्वारा स्पष्ट रूप से की जाती है और पुनरुत्पादन के समय उसके वे लक्षण यथावत् बने रहते हैं।
Cumulative run-off
संचयी वाह
किसी विशिष्ट समयावधि के दौरान वाह की कुल मात्रा।
Cutans
परतीय मृदा कण
संस्तरों, प्रस्तरों आदि के पृष्ठ पर मृदा कणों का परत के रूप में जमाव।
Day-length
दिनमान
सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच का अंतराल।
Decalcification
विकैल्सीकरण
निक्षालन द्वारा मृदा से चूने या कैल्सियम आयनों का हटाया जाना।
Deciduous forest
पतझड़ी वन, पर्णपातीवन
वह वन जिसके वृक्षों का पतझड़ वर्ष की विशेष ऋतु में होता है।
Decomposition
अपघटन
रासायनिक और/या जैव रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा खनिज पदार्थों का सरल यौगिकों अथवा तत्वों में विघटन।
Deflation
अपवाहन
वायु द्वारा पृष्ठ मृदा से बारीक सूक्ष्म मृदा कणों का क्षरण।