logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Irregular Form
अनियमित रूप
वह शब्द रूप जो पद प्रक्रिया के सामान्य नियमों के अनुसार व्यवहार न करता हो। जैसे- 'जाना' क्रिया का भूत कालिक रूप 'गया'।

Inflected Form
पद / पदरूप
पद प्रक्रिया से बनाया गया शब्द रूप (जैसे- 'लकड़ा' से 'लड़के', 'लड़कों' आदि) जो वाक्य में प्रयुक्त हो सके।

Inflectional Form
पद / पदरूप
पद प्रक्रिया से संबंधित शब्द रूप। देखिए- 'inflection'।

Linguistic Form
भाषिक रूप
भाषा में प्रयुक्त भाषिक इकाई।

Oblique Form
तिर्यक रूप / विकारी रूप
नाम पद का वह रूप जिसका वाक्य में क्रिया के साथ सीधा संबंध नहीं होता। इस रूप के साथ पद परप्रत्यय का प्रयोग होता है। (oblique form : : direct form)

Constructed Form
पुनर्रचित रूप
सजात शब्दों की सहायता से नियमानुसार निर्मित काल्पनिक मूल रूप।

Shortened Form
लघुरूप
बड़ी इकाई का प्रविष्टि हेतु छोटा किया हुआ शब्द रूप। जैसे- 'साझेदारी टूटना' 'to be dissolved' के स्थान पर प्रविष्टि में मात्र 'टूटना'।

Formal
1. रूप संबंधी
देखिए- 'form'।
2. औपचारिक
देखिए- 'use'।

Format
प्रारूप
कोश की आकृति, प्रविष्टियों तथा उपप्रविष्टियों का नियोजन एवं प्रस्तुतीकरण आदि संबंधी निर्धारित रूप रेखा।

Frequency Count
आवृत्ति गणना
किसी शब्द के प्रयोग घटन की गणना।


logo