logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cycle = cyclic process
चक्र / चक्रीय प्रक्रम
निकाय की अवस्था परिवर्तन का चक्र जिसमें आरम्भ और अन्त की अवस्था समान होती है।

Cycle stress
चक्रीय प्रतिबल
किसी अवयव में उत्पन्न समय के सापेक्ष चक्रीय उच्चावच प्रतिबल।

Cylilnder block
सिलिण्डर ब्लॉक
धातु का ढला इंजन का मुख्य भाग जिसमें एक या अधिक सिलिण्डर बोर बने होते हैं।

Cylinder head
सिलिण्डर शीर्ष
सिलिण्डर ब्लॉक से स्टड द्वारा जुड़ा भाग। अंतर्दहन इंजन के सिलिण्डर शीर्ष मे अंर्तगम एवं रेचन द्वारा बने होते हैं।

Cylinder liner
सिलिण्डर आस्तर इंजन
सिलिण्डर को निघर्षण से बचाने वाला सिलिण्डर बोर में फिट आस्तर। अधिक घिस जाने पर इसे बदला जा सकता है।

Cie, cupping
चषकन डाई
इस प्रकार की डाइयों से सपाट ब्लैंकों से चषकाकार चीजें बनाई जाती हैं।

Constant failure rate period
स्थिर विफलता दर अवधि
बाथ टब वक्र के सपाट - मध्य भाग द्वारा प्रदर्शित उत्पाद के अधिकांश उपयोगी जीवन की वह अवधि जिसमें विफलता दर न्यूनतम स्तर पर स्थिर रहती है।


logo