1. विद्यार्थियों को विविध-क्षेत्रों अथवा व्यावसायिक स्थितियों में प्रत्यक्ष संपर्क तथा अनुभव प्राप्त करने अथवा उनकी रूचियों तथा क्षमताओं का पता लगाने के लिए नए क्रियाकलापों को प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया पाठ्यक्रम जिससे उनका किसी व्यवसाय का चुनने अथवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मार्गदर्शन किया जा सके।
2. विद्यालय में प्रवेश पानेवाले विद्यार्थियों की विशेषताओं अथवा अध्ययन के नए क्षेत्र से परिचित कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अधिकारियों के लिए पाठ्यक्रम।
Expository teaching
प्रतिपादक शिक्षण
शिक्षण की परंपरागत विधि जिसमें अध्यापक ज्ञान का मूल स्रोत होता है और अपने अर्जित किए ज्ञान को छात्रों में प्रसारित करता है।
Extension class
विस्तार कक्षा
1. विश्वविद्यालय विस्तार सेवा अथवा किसी प्रौढ़ शिक्षा अभिकरण के अंतर्गत नियमित सत्रों में पाठ्यक्रम का अध्ययन करने के लिए अंशकालीन विद्यार्थियों की सप्ताह में एक अथवा अनेक बार आयोजित कक्षा।
2. नियमित कार्यघंटों से पहले, उसके दौरान अथवा उसके पश्चात कार्यरत कार्मिकों की अंशकालीन अथवा सांध्य कक्षा।
Extension course
विस्तार कार्यक्रम
विश्वविद्यालय विस्तार विभाग अथवा प्रौढ़ शिक्षा अभिकरण द्वारा संचालित कार्यक्रम जिसमें अंशकालीन विद्यार्थी श्रृंखलाबद्ध विषय-सामग्री का अध्ययन कक्षा शिक्षण अथवा डाक द्वारा करते हैं।
External examination
बाहय परीक्षा
विद्यार्थियों की अपनी शिक्षा संस्था से भिन्न बाह्य प्राधिकारियों द्वारा ली जानेवाली परीक्षा। इसके उद्देश्य हैं :- 1. शिक्षा की एक अवधि के अंत में मानदंड निर्धारित करना ;
2. विभिन्न संस्थाओं के शैक्षिक स्तर में एकरूपता बनाए रखना ;
3. अगले स्तर पर पाठ्यक्रमों के विकल्प चुनने का आधार प्रदान करना ; और
4. उत्तम अध्यापन तथा अधिगम के लिए अभिप्रेरकों का सृजन करना
Extinction
लोप, विलोप
क्रिया प्रसूत अनुकूलन में एक प्रक्रिया जिनमें अननुकूलित उद्दीपन द्वारा बार-बार अनुकूलित अनुक्रिया के होते रहने पर भी वह पुनर्बलन के अभाव में क्षीण अथवा निष्क्रिय हो जाती है।
Extra curriculum activities
पाठ्यचर्येतर क्रियाकलाप
दे. curricular activities पाठ्ययेतर क्रियाकलाप।
Extraneous variable
प्रयोगेतर चर
प्रयोगकर्ता द्वारा काम में न लाए गए वे अनियंत्रित चर जिनका आश्रित चरों पर महत्वपूर्ण प्रभाव होने की संभावना है। इन चरों के अननुमानित प्रभावों के कारण अनुसंधान परिणामों की प्रामाणिकता संदिग्ध हो जाती है।
Extra-teaching duties
अध्यापनेतर कार्य
अध्यापक के वृत्तिक दायित्व तथा कर्तव्य जो प्रत्यक्ष रूप से शिक्षण से अथवा उसकी तैयारी से संबंधित नहीं होते।
Extrinsic motivation
बाह्य अभिप्रेरण
किसी कार्य से मिलने वाले सुख या दुख की चिंता न कर केवल उसके करने या न करने से मिलने वाले पुरस्कार या दंड की संभावना से नियंत्रित होने वाला व्यवहार जैसे विद्या प्राप्ति से मिलने वाले संतोष को ध्यान में न रखकर परीक्षा में अधिक अंक पाने की भावना से पढ़ाई करना।