छात्रों या छात्र संगठनों अथवा किसी शैक्षिक संस्था द्वारा पाठ्यचर्या के साथ-साथ चलाए गए ऐसे कार्यक्रम जो मनोरंजन के साथ-साथ छात्रों को उनकी योग्यताओं और रुचियों के अनुसार शिक्षा भी दें, और जो पाठ्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक हों।
co-education
सह-शिक्षा
लड़के और लड़कियों का एक साथ एक ही शैक्षिक संस्था में समान शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्राप्त करना।
co-efficient of equivalence
तुल्यता गुणांक
एक समय में एक ही चर पर परीक्षार्थियों के एक ही समूह को दिए गए दो तुल्य परीक्षणों में प्रप्तांकों के बीच का सह-संबंध गुणांक। यह गुणांक परीक्षण पत्रों की विश्वसनीयता का सूचक है।
co-efficient of stability
स्थिरता गुणांक
परीक्षार्थियों के एक ही समूह को किसी परीक्षण के समय अंतराल से दो बार दिए जाने पर प्राप्तांकों के बीच का सह-संबंध गुणांक। यह गुणांक परीक्षण की विश्वसनीयता का एक सूचक है।
co-examiner
सह-परीक्षक
किसी परीक्षापत्र के अंकन के लिए नियुक्त मुख्य परीक्षा का सहयोगी। बाह्य परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर मुख्य परीक्षक के निर्देश में अंकन करने के लिए सह-परीक्षकों की आवश्यकता होती है।
collateral book
सहायक पुस्तक
पुस्तक जो पाठ्य-विवरण में तो निर्धारित न की गई हो परन्तु जिसकी पठन सामग्री पाठ्यक्रम में उपयोगी हो।
collateral reading
सहवर्ती पठन
अध्ययन किए जाने वाले मुख्य विषय या विषयवस्तु से संबंधित पठन सामग्री जो दत्तकार्य की मूल सामग्री या पाठ्य-पुस्तक से भिन्न हो और जिसके पढ़ने से संबंधित विषय में पाठक की रुचि और जानकारी बढ़े।
college
महाविद्यालय, कालेज
मानविकी विज्ञान आदि विषयों में उच्च माध्यमिक स्तर के आगे की शिक्षा देने वाली संस्था जो किसी विश्वविद्यालय के अंतर्गत हो।
college of education
शिक्षण महाविद्यालय
महाविद्यालय जिसमें शिक्षा का अध्ययन, अध्यापन और अध्यापक प्रशिक्षण होता हो।
college preparatory curriculum
महाविद्यालय प्राकप्रवेश पाठ्यचर्या
अ- महाविद्यालय में नामांकन के लिए अपेक्षित पाठ्यक्रम या विषय अनुक्रम।
आ- उच्चतर माध्यमिक शिक्षा में उन छात्रों के लिए निर्धारित अनुभव और क्रिया-कलाप जो उच्चतर शिक्षा के लिए अपना नामांकन कराना चाहते हों।