logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Black Mustard
काली सरसों
ब्रेसिका नाइग्रा का सामान्य नाम।

Bladder
थैली
पौधे का खोखला, फूल सकने वाला भागः जैसे -
1. यूट्रीक्यूलेरिया की जड़ों पर खोखला झिल्लीदार अनुबंध जो जलीय कीड़ो को फंसाने के काम आता हैं।
2. कुछ शैवलों के फ्रौन्ड में इसी प्रकार के अंग, जौ तैरने में सहायता देते हैं।
3. फूला हुआ झिल्लीदार फलावरण, जैसे फाइसेलिस में।

Bleeding
रस स्त्रवण
पौधे के काट या घाव से रस का रिसना।

Blue Green Algae
नील हरित शैवाल
वे शैवाल, जिसमें हरे वर्णक क्लोरोफिल-ए के अतिरिक्त नीला वर्णक फाइकोसाइनिन भी रहता है जिसके वह नील हरित दिखाई देता हैं।

Bombax Malabaricum (b. Ceiba)
बौम्बैक्स मालाबारिकम
बौम्बैक्स की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में सेमल या शाल्मली कहते हैं। इससे एक प्रकार की रूई प्राप्त होती हैं।

Bordered Pit
परिवेशित गर्त
दारू भित्ति पर स्थित वह गर्त, जिसका स्थूल किनारा पतले मध्य पटल के ऊपर उभरा रहता है।

Botany
वनस्पति विज्ञान
वह विज्ञान, जिसमें वनस्पति जीवन का अध्ययन किया जाता है।

Bract
सहपत्र
वह पत्ती, जिसके कक्ष से पुष्प या पुष्प शाखा निकलती हैं।

Bracteate
सहपत्रयुक्त
सहपत्र वाला फूल, जैसे बोगेनविलिया का फूल।

Bracteole
सहपत्रिका
सहपत्र के भीतरी ओर स्थित छोटी-सी पत्ती जो सामान्यतः पुष्पवृंत पर लगा होती हैं।


logo