logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Base / Basic Form
आधार रूप
शब्द का वह रूप जिससे अन्य शब्द रूपों का निष्पादन किया जाए।

Bound Form
बद्ध रूप
वह रूप जो अन्य रूप की सहायता के बिना स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त न हो सके।

Cannonical Form
मूल रूप
देखिए- 'base / basic form'।

Complex Form
मिश्र रूप
ऐसा शब्द रूप जिसमें कम से कम एक बद्ध रूप सम्मिलित हो। जैसे- 'सुपुत्र' मिश्र शब्द में 'सु'- एक बद्धरूप सम्मिलित है।

Derivational Form
निष्पादित रूप
निष्पादन प्रक्रिया से संबंधित रूप।

Derived Form
निष्पादित रूप
निष्पादन प्रक्रिया से निर्मित रूप।
देखिए- 'derivation'।

Dialectical Form
बोलीगत रूप
शब्द का वह रूप जो बोली में प्रयुक्त होता हो।

Direct Form
प्रत्यक्ष रूप / अविकारी रूप
वाक्य में प्रयुक्त नाम पद का वह रूप जिसका क्रिया के साथ सीधा संबंध होता है। प्रत्यक्ष रूप में पद के साथ कोई पद परप्रत्यय प्रयुक्त नहीं होता। (direct form : : oblique form)

Free Form
मुक्त रूप
शब्द का वह रूप जो बिना किसी अन्य रूप की सहायता के प्रयुक्त हो सकता है।

Grammatical Form
व्याकरणिक रूप
वह शब्द-रूप जो व्याकरण के नियमानुसार हो या व्याकरण संबंधी सूचना देता हो।


logo