logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bloat
ब्लोट, आफुल्लन
डाइटिलेंकस डिप्सेकी द्वारा प्रेरित प्याज का एक रोग।

Body
शरीर, देह, काय
एक जीव की पूर्ण संरचना/बनावट।

Body cavity
देहगुहा, शरीरगुहा
अधिकांश त्रिजनस्तरी (triploblastic) प्राणियों की तरल-युक्त आंतरिक गुहा जो बाहर से देहभित्ति द्वारा घिरी होती है और जिसमें विभिन्न अंतरंग होते हैं।

Body posture
काय संस्थिति
सूत्रकृमियों का वह आकार जो उनकी मृत्यु के पश्चात बन जाता है।

Brooming
ब्रूमिंग, कूर्चण
सूत्रकृमि अशन द्वारा प्रेरित मृदु जड़ों पर बहुसंख्यक छोटी, महीन मूलिकाओं का उभरना।

Brush border
कूर्च सीमांत
(दे. Bacillary layer)

Buccal aperture
मुख छिद्र
आहार नाल का मुख द्वार।

Buccal capsule
मुख संपुट
आहार नाल का वह भाग जो मुख छिद्र से आरंभ होकर ग्रसनी के अग्र सिरे तक जाता है।

Buccal cavity (mouth cavity)
मुख गुहिका
मुख संपुट की भीतरी गुहा।

Buccal field
मुख क्षेत्र
किरीट का वह भाग जो रॉटिफरॉ के मुख को घेरे रहता है।


logo