(1) एक यांत्रिक विलोडक, जिसका प्रयोग कंक्रीट स्थिरण, कोयला या बालू को छांटने, गलित धातुओं को मिलाने या काष्ट तन्तु को अंतर्तग्रथित करने फ्रेम पर तरल दामज की लुगदी को हिलाने आदि के लिए किया जाता है।
(2) तरल तथा ठोसों को तरलों के अन्दर मिश्रण या विलोडन द्वारा गतिशील अवस्था में रखना।
Aided tracking
साहायि्यत पथ
किसी लक्ष्य सिगनल को आपरेटर की सहायता से जानने के लिये राडार में प्रयोग किये जाने वाली पद्यति।
Aided tracking mechanism
साहायियत - पथ यंत्रावली
वह युक्त जिसमें एक मोटर तथा चलायमान चाल खाली ड्राइव होती है जो एक निश्चित चाल पर डारेक्टर द्वारा लक्ष्य प्राप्त करता है। यह चाल तब तक नहीं बदलती जब तक कि इसको बदला न जाए।
Aileran
पश्चपतवार
विमान के पंख पर पीछे का हिन्ज द्वारा लगाय गया भाग जो दोनों तरफ घूमकर घूर्णन को नियंत्रित करता है।
Aiming circle
लक्ष्यबन्ध वृत्त
आर्टिलरी फायरिंग में एजिमक और उत्थाम कोणों को मापने का यंत्र। इसमें जुम्बकीय सुई और एजिमक माइक्रोमीटर होते हैं।
Air acetylne welding
वायु एसिटलीन वेल्डन
वेल्डन की वह प्रक्रिया जिसमें वेल्डन टार्च को एसिटलीन की सप्लाई सिलिण्डर से तथा ऑक्सीजन की वायुमंडल से प्राप्त होती है।
Air arc furnace
वात्या आर्कभट्टी
शक्ति वात्या टबन के लिये डिजाइन की गई भट्टी जो वायु को 20,000॰C के ताप तक अतितापित करके पराध्वनिक गति पर आगे भेजती है।
Air bearing
वायु बेयरिंग
इस प्रकार की बियरिगों में स्नेहक के स्थान पर संपीडित वायु का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से स्थिर एवं चल पृष्ठों के बीच घर्षण नगण्य होता है इनका प्रयोग प्रायः लघु उपयंत्रों जैसे घूर्णाक्ष स्थापी एवं कभी -कभी बड़े उपस्करों जैसे वात - सुरंग संतुलन में होता है।
Air blasting
वात्या झोंकन
झोंकने के लिये वह विधि जिसमें वायु बहुत अधिक दाब पर स्टील शैल के शाट छिद्र में भेजकर बाहर निकाली जाती है।
Air born collision warning system
वायुवाहित संघट्ट चेतावनी चन्त्र
किसी वायुयान में रखा हुआ राडार या रेडियो रिसीवर जो कि संभावित खतरों की जानकारी देता है।