logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Connexity
व्यवस्थिति, क्रमबद्धता दो या दो से अधिक पदों के बीच वह विशेष संबंध जिसमें सभी पद क्रम से एक दूसरे के पश्चात् आते हैं जैसे : क > ख > ग अथवा 4 < 3 < 2

Connotation
गुणार्थ किसी पद का वह अर्थ जो उसके द्वारा निर्दिष्ट वस्तुओं के सामान्य एवं आवश्यक गुणों का सूचक होता है।

Connotative Definition
गुणार्थक परिभाषा वह परिभाषा जो पद के गुणार्थ को स्पष्ट करती है।

Connotative Term
गुणार्थक पद वह पद जो वस्तुओं की सामान्य और आवश्यक विशेषताओं का बोध कराता है और साथ ही उन वस्तुओं का निर्देश भी करता है जिनमें वे गुण होते हैं।

Connotative View
गुणार्थक मत विधेयन संबंधी वह मत जिसके अनुसार उद्देश्य और विधेय दोनों गुणार्थ में ग्रहण किये जाते हैं।

Conscience
अंतर्विवेक, सदसद्विवेक शुभ-अशुभ, कर्तव्य-अकर्तव्य का भेद कराने वाली सहज आंतरिक शक्ति।

Conscientalism
चिदर्थवाद एक सिद्धांत जिसके अनुसार वे वस्तुएँ जिनका हमें बोध होता है, अनिवार्यतः मानसिक या चिद्रूप होती हैं। इस मत को योगाचार (विज्ञानवाद) और बर्कले मानते हैं।

Conscientiousness
अंतर्विवेकशीलता सावधानी के साथ और निष्ठापूर्वक अंतर्विवेक के आदेशों का पालन करने वाले व्यक्ति के चरित्र की विशेषता।

Conscious Illusion Theory
चेतन भ्रम-सिद्धांत, स्वकृत-भ्रम-सिद्धांत वह सौन्दर्यशास्त्रीय सिद्धांत जिसमें कला-रसानुभूति में स्वेच्छा से काल्पनिक विश्वास कर लिया जाता है। ये व्यक्ति को थोड़े समय के लिए संसार की कठोर वास्तविकताओं से हटाकर कल्पना-लोक में विचरण हेतु बाध्य करते हैं तथा उसके जीवन में नवीन स्फूर्ति उत्पन्न करते हैं।

Conscious Intention
सचेतन अभिप्राय मैकेन्ज़ी के अनुसार कर्म के पीछे व्यक्ति का वह अभिप्राय जिसका उसे बोध रहता है।


logo