logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cup wheel
चषक पहिया
सिलिंजर के आकार का अपघर्षक। इसके घूमते किनारों से अपघर्षण किया जाता है।

Cupola
क्यूपला
एक विशाल खड़ी वर्तुल भट्टी जिसमें कच्चा लोहा पिघलाया जाता है।

Curling tool
वलयक औजार
धातु की वस्तुओं के किनारों को मोड़ने के लिय अभिकल्पित औजार। यह किनारों वलय, चढ़ाव लपेट एवं बंकन प्रदान करता है। किनारों में चढ़ाव या तो वाह्य या आन्तरिक होता है।

Cutting angle
कर्तन कोण
काटे जा रहे पदार्थ की पृष्ठ औजार के कर्तक फलक के बीच का कोण।

Cutting force
कर्तन बल
परिणामी बल का वह घटक जो कर्तन वेग की दिशा में कार्य करता है।

Cutting ratio
कर्तन अनुपात
बिना कटी छीलन मोटाई और कटी छीलन मोटाई का अनुपात।

Cutting speed
कर्तन चाल
कर्तन औजार और कृत्यक के मध्य सापेक्ष पृष्ठ चाल।

Cutting velocity
कर्तन वेग
कर्तन औजार की पदार्थ में अग्रगमन की दर।

Cyaniding
साइनाइडीकरण
एक पृष्ठ कठोरीकरण प्रक्रिया। इसमें लौह मिश्र धातु को पिघले साइनाइड कुण्ड में उच्च क्रान्तिक दाब तक गर्म करके मज्जशीति किया जाता है। इससे पृष्ठ में नाइट्रोजन तथा कार्बन की मात्रा आ जाती है।

Cycle
चक्र
प्रक्रमों अथवा घटनाओं का अनुक्रम जिसके पूरा होने पर पूर्वावस्था प्राप्त हो जाती है।


logo