मनोलैंगिक विकास की पूर्वजननांगीय अवस्था में आने वाला ऐसा समय जब बालक के व्यक्तित्व में गुद प्रदेश में होने वाले संवेदनों और परपीड़न से सुख अनुभव करने की प्रवृत्ति प्रधान होती है।
Analytical processing
विश्लेषणात्मक प्रक्रमण
उन लक्षणों का प्रक्रमण जो समस्त उद्दीपनों में शामिल होते हैं।
Analytical psychology
विश्लेषणात्मक मनोविज्ञान
1. अंतर्निरीक्षण द्वारा मानसिक घटनाओं को उनके मूलतत्वों में परिवर्तित करके उनका अनुशीलन करने का व्यवस्थित प्रयास। 2. युंग द्वारा प्रयुक्त मानसिक विश्लेषण की प्रणाली और इस प्रणाली से संबंधित मनोविज्ञान की एक शाखा।
Anamnesis
अनुस्मरण, पूर्ववृत्त
1. विगत घटनाओं या अनुभवों को याद करना और यथोचित अवसर पर उनकी पुनराभिव्यक्ति कर सकना। 2. किसी रोग या मनोविकार के उत्पन्न होने के पूर्व रोगी के निजी और पारिवारिक जीवन में घटित होने वाली रोग-विशेष से संबंधित घटनाओं का स्मरण और उनका विवरण।
Ananastasia
अनुतिष्ठता
बैठे या लेटे रहने की स्थिति से उठते समय तंत्रिकाओंमें शक्ति का अभाव अनुभव करना।
Anancastia
बलात् चिंतन
व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध सोचने, काम करने या अनुभव करने को मजबूर कर देने वाली एक स्थिति/ऐसी अवस्था मनोग्रस्ति या दुर्भीति में होती है।
Anaphia
अपस्पर्शता
स्पर्धात्मक शक्तियां संवेदन का अभाव या उसके क्षीण हो जाने की दशा।
Anaphora
अन्वादेश
किसी पूर्ववर्ती देय शब्द या वाक्यांश के लिए स्थानापन्न शब्द का प्रयोग।
Anarthria
स्पष्टोच्चारण अक्षमता
किसी प्रमस्तिष्कीय क्षति के कारण शब्दों का स्पष्ट रूप से उच्चारण न कर पाना।
Anastomosis
ऊतक संधि
दो ऊतकों, विशेषकर दो तंत्रिकाओं का अन्य छोटी छोटी तंत्रिशाखाओं या तंतुओं द्वारा एक दूसरे में मिलना।