logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Ergonomics
पेशी संकोच विज्ञान
एक संप्रत्यय जिसका सीमित अर्थ है मनुष्य को मशीन मानते हुए संचार प्रौद्योगिकी की प्रयुक्ति का अध्ययन। व्यापक अर्थ में इसका अभिप्राय है मनुष्य का शारीरिक तथा मानसिक कार्य का मनोविज्ञान।

Error factor theory
त्रुटि कारक सिद्धांत
हार्लो द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत जिसके अनुसार प्रत्येक अधिगम स्थिति में हर व्यक्ति अपने ही प्रकार की कुछ गलत अनुक्रिया करता है। इन त्रुटियों से सही अनुक्रिया करने से संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होती है और इनको दूर करने से ही समस्या का समाधान संभव है।

Ethnographic study
नृजाति अध्ययन
एक उपागम जिसमें अनुसंधानकर्ता सहभागी प्रेक्षण की विधियों का प्रयोग करके प्रयोग-विषयों का यथासंभव मुक्त तथा स्वाभाविक वातावरण में निरीक्षण करता है, उन्हें सुनता है और उनसे वार्तालाप करता है। यह उपागम इस धारणा पर आधारित है कि व्यवहार का यथार्य़ प्रेक्षण केवल जीवन की वास्तविक स्थितियों में ही किया जा सकता है।

Evaluation
मूल्यांकन
1. व्यक्ति द्वारा किसी निकष की पूर्ति कर पाने का प्रमाण अथवा किसी व्यक्ति समूह के कार्य से उसकी तुलना। 2. इसके द्वारा मापन, परीक्षण, प्रेक्षण, इत्यादि के आधार पर किसी व्यक्ति, वस्तु, संख्या, परियोजना, प्रक्रिया, उत्पाद विचार आदि का मूल्य निर्धारण किया जाता है। 3. ब्लूम की वर्गिकी के अनुसार यह संज्ञानात्मक उद्देश्यों का सर्वाधिक जटिल रूप और उनका अंतिम चरण है। 4. जांच की एक प्रक्रिया जिससे यह पता चलता है कि अर्जित ज्ञान का उचित उपयोग किया गया है अथवा नहीं।

Expected educational standard
अपेक्षित शैक्षिक स्तर
औपचारिक शिक्षा की विभिन्न अवस्थाओं में अभीष्ट उपलब्धियों का मानदंड। यह विशिष्ट शैक्षिक उद्देश्यों तथा विषय-सामग्री के रूप में परिभाषित किया जाता है तथा पाठ्यचर्याओं, पाठ्यपुस्तकों, अध्यापक दर्शिकाओं तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री में अधिक स्पष्ट किया जाता है।

Experimental data
प्रयोगाश्रित दत्त सामग्री
प्रयोगकर्ता द्वारा पूर्व व्यवस्थित, नियंत्रित तथा विविध स्थितियों के अंतर्गत घटनाओं के प्रेक्षण से प्राप्त सामग्री।

Experimental factor
प्रायोगिक कारक
प्रयोग में किसी कारक अथवा अवस्था में समायोजन, परिवर्तन करना अथवा उसे स्थिर बनाए रखना जिससे उसके प्रभाव का अध्ययन किया जा सके।

Explanation strand (of moral adequacy)
व्याख्या तर्क (नैतिक पर्याप्तता)
नैतिक विकास के सोपानों के संदर्भ में नैतिक पर्याप्तता की कोहल वर्ग द्वारा प्रस्तावित तर्क श्रृंखला के तीन तर्कों (संरचनात्मक, मान चित्रण, व्याख्या पर्याप्तता) में से एक। इससे यह स्पष्ट होता है कि व्यक्ति नैतिक विकास की एक अवस्था से दूसरी अवस्था में किस प्रकार पहुंचता है। व्यक्ति परवर्ती अवस्था को पूर्ववर्ती अवस्था से मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक रूप से अधिक पर्याप्त मानता है। व्यक्ति संभवतः अचेतन रूप से उन तर्कना प्रतिरूपों को अधिक श्रेष्ठ मानता है जिसको वह समझ पाता है और जो विभेदीकृत और समाकलित होते हैं और जिनके विविध पक्षों को विषद विवेचन के उपरांत समाकलित करके संतुलित कर सकता है।

Explanatory inference
व्याख्यात्मक अनुमान
प्रेक्षणों का स्पष्टीकरण करने के उद्देश्य से किया गया अनुमान।यह प्रायः क्यों और कैसे का उत्तर प्राप्त करवाता है। उदाहरण के लिए सामान्यतः कक्षा में अच्छा कार्य करनेवाले विद्यार्थी के किसी परीक्षा में असफल होने पर अध्यापक का यह अनुमान कि छात्र ने परीक्षा के लिए अध्ययन नहीं किया होगा।

Explanatory understanding level teaching
व्याख्यात्मक बोध-स्तर अध्यापन
एक शिक्षक केंद्रित अध्यापन जिसमें शिक्षक के स्पष्टीकरण द्वारा विद्यार्थियों में सामान्यीकरण, संबंध, नियम अथवा सिद्धांतों की समझ आती है। इसमें तथ्यों का अध्यापन सिद्धांतों के संदर्भ में किया जाता है। इससे छात्रों को सामान्यीकृत अंतर्दुष्टि प्राप्त होती है जिसका प्रयोग वे विभिन्न स्थितियों में कर सकते हैं।


logo