अनुशासन बनाए रखने, लोकतंत्रात्मक पद्धतियों का अनुसरण करने, आवश्यक सामान और संदर्भ सामग्री का उपयोग और उसकी देखभाल करने, कक्षा-कक्ष को सुव्यवस्थित रखने तथा छात्रों के आपसी संबंधों के संदर्भ में कक्षा के क्रियाकलापों का प्रशासन या निर्देशन।
class period
कक्षा का घंटा
अध्यापन के लिए निर्धारित विद्यालय-अवधि का एक भाग।
class room
कक्षा
व्याख्यान, चर्चा आदि के माध्यम से शिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षक के निर्देशन में छात्र जिस कक्ष में एकत्र हों।
class scheduling
कक्षा सारणीयन
कक्षा के लिए सारणी बनाना जिसके आधार पर यह निश्चय किया जा सके कि दिन में कौन से विषय कितने घंटों में पढ़ाए जाएंगे और सप्ताह में प्रत्येक विषय के अध्यापन को कितना समय दिया जाएगा।
cleft palate speech
खंड तालु वाक, बिदर तालु वाक्
ऐसे व्यक्ति का अस्पष्ट उच्चारण जिसका तालू या तो जन्मजात विकृत हो या चोट लगने से विक्षत हो गया हो।
clinical approach
नैदानिक उपागम
1. छात्रों की समस्याओं का अलग-अलग विश्लेषण करके उनका निदान और उपचार करने की विधि।
2. अनुसंधान की वह विधि जिसमें हर व्यक्ति पर अलग-अलग परीक्षण किए जाएं और विभिन्न व्यक्तियों की अनुक्रियाओं का अलग-अलग मूल्यांकन करके सामान्य निष्कर्षों तक पहुंचा जाए।
clinical type
प्रकट दुर्बल बुद्धि
दुर्बल बुद्धि वाले व्यक्तियों का एक प्रकार जिसे शारीरिक लक्षणों से ही पहचाना जा सकता है।
clinician
नैदानिक निदानविद्
अपसमायोजित, समाज विरोधी, मंदित, उपेक्षित तथा असामान्य छात्रों की समस्याओं का निदान और उपचार करने वाला विशेषज्ञ।
clues
संकेत
ऐसा शब्द, वाक्यांश या वस्तु जिससे किसी प्रश्न का उत्तर देने में परीक्षार्थी को सहायता मिले।
coaching
अनुशिक्षण
परीक्षा में अनुत्तीर्ण अथवा किसी विशेष परीक्षण या दत्तकार्य की तैयारी करने वाले अभ्यासार्थियों को उनकी कठिनाइयों और आवश्यकतओं के अनुसार पढ़ाना।