प्रसिद्ध वैज्ञानिक लिनीएस द्वारा प्रतिपादित जीवों के नामकरण की पद्धति। इसके अनुसार दिए गए नाम के दो अंग होते हैं, जो क्रमशः जीव के वंश (जीनस) और जाति (स्पीशीज) के द्योतक हैं। जैसे एलिअम सेपा (प्याज)। यहाँ "एलिअम" वंश को और "सेपा" जाति को सूचित करता है।
">
Biochemistry
जीवरसायन
वह विज्ञान, ज्समें जीव के शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा तत्संबंधी रासायनिक यौघिकों का अध्ययन किया जाता हैं।
Biology
जीवविज्ञान
वह विज्ञान, जिसमें जीवों का अध्ययन किया जाता है। इसकी दो मुख्य खाशाए है, जंतुविज्ञान और वनस्पति विज्ञान।
Biometry
जीवसांख्यिकी
वह विज्ञान, जिसमें जीव विषयक तथ्यों का सांख्यिकीय विधियों से विश्लेषण तथा निरूपण किया जाता हैं।
Biosphere
जीवमंडल
पृथ्वी का वह भाग जहाँ पारितंत्रों (Ecosystem) की क्रियायें चलती है। इसमें तीन प्रमुख आवास होते है - समुद्री, असमुद्री और स्थलीय।
Bipinnate
द्विपिच्छकी
संयुक्त पत्ती जिसके प्राक्ष (rachis) विभाजित हों तथा पत्रक उसके द्वितीयक प्राक्षों पर दो पत्तियों में लगे हों पर लगे हुए पत्रक भी पिच्छाकार हों, जैसे छुईमुई की पत्ती।
Bisexual (hermaphrodite)
द्विलिंगी
दो लिंगो वाला पुष्प जिसमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों विद्यमान हो।
Bivalent
युगली
विन्यास जिसमें समजात गुणसूत्रों का एक युग्म होता हैं।
Black Gram
माप
लेग्यूमिनोसी (पैपिलिओनेटी) कुल के पादप विग्ना मुंगों का सामान्य नाम।