logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Popular Etymology
प्रसिद्ध व्युत्पत्ति
देखिए- 'folk etymology'।

Etymon
स्रोत शब्द-मूल
तुलनात्मक पद्धति द्वारा सजात शब्दों / शब्द रूपों से पुनर्रचित आदि या मूल रूप।

Euphemism
शिष्टोक्ति
अशोभनीय या अमंगल सूचक शब्दों का शिष्ट या शुभ रूप में कथन। जैसे- 'साँप' को 'कीड़ा' और 'दुकान बंद करना' को 'दुकान बढ़ाना' कहना।

Euphemistic
शिष्टोक्तिक
अशिष्ट या अमंगल कथन को शिष्ट बनाकर कही हुई उक्ति। जैसे- 'दुकान बंद करना' न कहकर 'दुकान बढ़ाना' कहना।

Excerpt
अवतरण
सामग्री संकलन हेतु विभिन्न पाठांशों के मूल रूप में लिए हुए अंश।

Expression
अभिव्यक्ति
भाषिक अंश जिसका कोई ध्वन्यात्मक रूप हो तथा जिससे किसी आश्य की प्राप्ति हो।

Extra Linguistic World
भाषिकेतर जगत
भाषा के अतिरिक्त वास्तविक जगत जिसके विभिन्न पदार्थों, भावों आदि को शब्द इंगित करते हैं।

False Friends
भ्रांत मित्र
विभिन्न भाषाओं में पाए जाने वाले वे शब्द जो रूप की दृष्टि से समान लगते हों किन्तु प्रयोग की दृष्टि से भिन्न हों। जैसे- हिंदी 'शिक्षा' = 'ज्ञान प्राप्ति' और मराठी 'शिक्षा' = 'दण्ड'। हिंदी 'बाल कल्याण' = 'बच्चों का विकास' और मलयालम 'बाल कल्याण' = बाल विवाह।

Flora And Fauna
वन-जीव समूह
समस्त वनस्पति जगत (पेड़, पौधे, लताएँ, फूल, पत्ते आदि) और समस्त प्राणी जगत (पशु, पक्षी, जन्तु, कीट आदि)।

Form
रूप
किसी भी भाषिक इकाई का ध्वन्यात्मक आकार या ध्वन्यात्मक रचना।


logo