logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Aerothermoelasticity
वायु ऊष्म प्रत्यास्थता
प्रत्यास्थ संरचनाओं पर वायुगतिक तापन और भारण के मिले - जुले प्रभावों का अध्ययन।

After body
पश्च पिण्ड
उपग्रह के पीछे लगा एक सहभाग।

After burner
पश्च ज्वालक
टरबाइन से प्राप्त गैसों में बची हुई ऑक्सीजन में अतिरिक्त ईंधन को जलाकर प्रधार इंजन के प्रणोद को बढ़ाने में सहायता करने वाली युक्ति।

After burning
पश्च ज्वलन
अंर्तदहन इंजन में दहन के पश्चात् अधिकतम विस्फोट दाब।

After burnt
पश्च ज्वलन्त
पश्च ज्वलन के उपरान्त ठोस नोदी का पूर्ण रूप से गैसीय अवस्था में परिवर्तन के बाद का विभिन्न अवस्थाओं का विवरण।

After condenser
पश्च संघनित्र
द्वि - चरण निष्कासक मे दूसरे चरण में लगा हुआ संघनित्र। इसका प्रयोग प्रायः वाष्प शक्ति संयंत्र, प्रशीत्रन तंत्र तथा वायु प्रशीतन तंत्रों में किया जाता है।

After cooling
पश्च शीतन
सम्पीडन के पश्चात् किसी गैस का शीतन।

After flaming
पश्च ज्वालन
तरल या ठोस नोदी राकेट प्रणोद कक्ष में मुख्य नोदी प्रवाह के बाद प्रणोद कक्ष एवं नॉजल निकास के आस - पास निम्न स्तर की दहन क्रिया का होना।

Aggregate planning
समुच्चयन आयोजन
मध्यकानिल एकल उत्पाद - योजना जिसमें उत्पादक के परिमाण और समय का समुचित निर्धारण एवं आंकलन किया जाता है।

Aging
काल प्रभावन
किसी धातु के धातुकीय गुणधर्म में ताप और काल के कारण आया परिवर्तन।


logo