अ - उधारी लेनदेन की एक विधि जिसके अंतर्गत क्रेता को प्रत्येक सौदे के समय न तो रूक़्क़ा लिख कर देना पड़ता है और न देय रक़म पर ब्याज ही अदा करनी पड़ती है अपितु एक निर्धारित अंतराल पर या प्रत्येक सौदे के एक निश्चित समय बाद ब्याज समेत लेनदेन का पूरा निपटारा करना होता है।
आ - बैकों में ग्राहकों द्वारा खोले गए ऐसे खाते जिनसे जितनी बार चाहें, पैसा निकाल सकते हैं। इन खातों में ग्राहक की बक़या राशि पर प्रायः कोई ब्याज नहीं दी जाती।
Current asset
चालू परिसंपत्ति
ऐसी परिसंपत्ति जो प्रतिष्ठान के सामान्य व्यापारिक कार्यकलाप के दौरान प्रायः एक वर्ष में नक़दी के रूप में परिणत हो जाएगी।
Current liability
चालू देयता
प्रतिष्ठान की ऐसी देयता जिसे वर्तमान वित्त-वर्ष में चुकाना होगा। उदाहरण के लिए, देय बिल, दीर्घकालीन ऋणों पर ब्याज आदि।
Custom house
सीमाशुल्क चौकी, सीमाशुल्क कार्यालय, सीमाशुल्कालय
किसी बंदरगाह या हवाई अड्डे पर स्थित वह कार्यालय जहाँ आयातित वस्तुओं की जाँच, मूल्यांकन और उन पर प्रशुल्क-निर्धारण किया जाता है अथवा देश में माल लाने से संबंधित अन्य प्रक्रियाएँ पूरी की जाती हैं और आने-जाने वाले जहाज़ों को रवानगी अथवा अवतरण की अनुमति दी जाती है।
Customs
सीमाशुल्क
एक देश से दूसरे देश में आयात किए गए माल पर लगने वाला कर जो मूल्यवार भी हो सकता है और वस्तुवार भी।
Customs union
सीमाशुल्क संघ, कस्टम यूनियन
दो या अधिक देशों के बीच किया गया समझौता जिसके अनुसार वे एक-दूसरे से आयातित माल पर कोई सीमाशुल्क नहीं लगाते और अन्य राष्ट्रों के माल पर एक समान दर से शुल्क लगाते हैं। समझौता किसी एक पण्य के ही बारे में हो सकता है या समूचे विदेश व्यापार को लेकर भी किया जा सकता है।
Cut price competition
क्रोमत-कटौती प्रतियोगिता
वस्तु की सामान्य बाज़ार-क़ीमत या उसके विनिर्माता द्वारा प्रस्तावित क़ीमत से नीची क़ीमत पर बेचने की प्रवृत्ति। जब कोई विकेता किसी बाज़ार पर अधिक से अधिक क़ब्ज़ा करना चाहता है तब इस तरकीब को अपनाता है। इसके परिणामस्वरूप जब अन्य विकेता भी ऐसा ही करने लगते हैं तो क़ीमत घटाने की होड़ लम जाती है।