logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Eonactive mode
गत्यात्मक विधि
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित एक विधि। इस विधि में सूचना के प्रक्रमण के लिए केवल एक ही अनुक्रिया का प्रयोग होता है यथा गति अनुक्रिया। उदाहरण के लिए शिशु द्वारा खिलौने की जानकारी के लिए आवश्यक है कि वह खिलौने को प्रत्यक्ष देखकर उसको पाने के लिए उसके पास तक जाए। दे. mode of representation.

Eneyclopaedia
विश्वकोश
1. ज्ञान की सभी शाखाओं में विषयों से संबंधित सूचना देने वाला ग्रंथ अथवा ग्रंथमाला। सामान्यतः इन ग्रंथों में लेख वर्णक्रमानुसार दिए जाते हैं। 2. ईसा पूर्व पांचवी शताब्दी में यूनानी माध्यमिक स्कूलों की पाठ्यचर्या जिसमें व्याकरण, साहित्य, संगीत, चित्रकला, भूगोल, ज्यामिति, गणित, दर्शन तथा जमनास्टिक से संबंधित शिक्षण सम्मिलित होता था।

Engineered classroom design
अभियांत्रिक कक्षाकक्ष डिज़ाइन
कक्षाकक्ष की भौतिक व्यवस्था की एक रूपरेखा जिसमें टेयलर द्वारा विकसित व्यवहार शैक्षणिक उपागम पर बल दिया जाता है। यह रूपरेखा मुख्यतः संवेदात्मक रूप से क्षुब्ध बच्चे की सहायता के लिए तैयार की जाती है जिससे वह शैक्षिक उद्देश्यों के निम्न छह स्तरों पर क्रमबद्ध विकास कर सके - ध्यान, अनुक्रिया, व्यवस्था, अन्वेषण, सामाजिकता तथा प्रभुत्व।

Enriched curriculum
समृद्ध पाठ्यचर्या
व्यक्तिगत भेदों को ध्यान में रखकर बनाई गई पाठ्यचर्या जिससे औसत से अधिक योग्यतावाले छात्र निर्धारित पाठ्यचर्या से अधिक गहन अध्ययन के अवसर प्राप्त कर सकें।

Enumeration sheet (student)
छात्र विवरण पत्रक
प्रत्येक छात्र के संबंध में 18 वर्ष की आयु तक अनिवार्य तथा उपयुक्त दत्त सामग्री (आंकड़ों) को रिकार्ड करने के उद्देश्य से विद्यालयी गणना में प्रयोग किया जानेवाला एक प्रकार का पत्रक।

Enunciation
स्पष्टोच्चारण
1. उच्चरित स्वनों का वाक् उत्पादन। 2. शब्दों के भागों का सतर्कतापूर्ण उच्चारण जिससे सुननेवाले को स्पष्ट सुनायी दे। 3. शब्दों के स्पष्ट उच्चारण में ओठों, दांत तथा जीभ का सही प्रयोग जिससे उन्हें सरलता से भिन्न किया जा सके।

Environmental education
पर्यावरण शिक्षा
विद्यार्थी को उसके सांस्कृतिक, सामाजिक एवं भौतिक परिवेश का परिचय देना। इसका उद्देश्य व्यक्ति, उसकी संस्कृति तथा उसका जैव भौतिक परिवेश के बीच सहसंबंध को समझने और उसका गुण विवेचन करने तथा तदनुसार व्यवहार करने की क्षमता का विकास करना है।

Environmental study
पर्यावरण अध्ययन
1. व्यक्ति अथवा समूह के परिवेश का परीक्षण तथा विश्लेषण ; 2. पारिस्थितिक जाँच ; 3. आधुनिक पाठ्यचर्या का विशेष-विषय क्षेत्र जिसमें भौतिक तथा सामाजिक पर्यावरण के अध्ययन के माध्यम से विज्ञान तथा सामाजिक विषयों का ज्ञान प्राप्त कराया जाता है।

Equilibration
साम्यधारण
पियाजे के विकासात्मक सिद्धांत से संबंधित एक प्राक्कल्पना जिसके अनुसार विकास एक स्वनियमित "प्रोग्रामित साम्यन" की प्रक्रीया है। यह प्राक्कल्पना पियाजे के अवस्थावाद का अभिन्न अंग है। इसके दो पक्ष हैं :- 1. संज्ञानात्मक संरचना की समग्रता और सुसंगति बनाए रखने के लिए संतुलन ; और 2. परिवेश तथा व्यक्ति की अन्योन्यक्रिया में संतुलन।
">

Equivalence of diplomas
शिक्षोपाधि-समतुल्यता
किसी उच्चतर शिक्षा संस्था अथवा परीक्षा मंडलों द्वारा अन्य समकक्ष संस्थाओं द्वारा दी गई उपाधियों को अपनी उपाधियों के समान मान्यता प्रदान करना।


logo