logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Crane, vertical
उदग्र क्रेन
एक प्रकार की भाप - चालित क्रेन, जिसमें लम्बा पार्श्व फ्रेम लगा होता है।

Crane, well
कूप क्रेन
यह स्थिर स्तम्भ क्रेन है इसके स्तम्भ का आधा हिस्सा कूप के अन्दर , सीड़ी पर, निचला सिरा तथा इसका आलम्ब धरातल पर रहता है।

Crank case
क्रैंक कोष्ठ
सिलिण्डर ब्लॉक का स्नेहक तेल से भरा निचाल हिस्सा जिस पर क्रैंक शैफ्ट आरोपित रहती है।

Crank case dilution
क्रैंक कोष्ठ तनुकरण
डीजन इंजन के सिलिण्डर में बिना जला हुआ तेल पिस्टन रिंग से होकर क्रैंक - कोष्ठ तेल में मिल जाने के कारण स्नेहक की विस्कासिता मे कमी होना।

Crank shaft
क्रैंक शैफ्ट
एक अंतर्लम्बी शैफ्ट जो यथाअवसर प्रत्यागामी गति को घूर्णि गति में अथवा घूर्णी गति को प्रत्यागामी गति में बदलता है।

Crater wear
कोटरीय निघर्षण
उच्च चाल पर तप्त छीलन के कारण रेक फलक पर बना कोटर।

Crest
शिखर
चूड़ी का सबसे ऊँचा भाग।

Crest - still
शिखर -सिल
खांच और वीयर की वह ऊपर की सतह जिसके ऊपर से जल प्रवाहित होता है शिखर या सिल कहलाती है।

Critical damping
क्रान्तिक अवमंदन
वह न्यूनतम श्यान अवमंदन जिससे कोई विस्थापित तन्त्र बिना दोलन के साम्यावस्था में आ जाता है।

Critical path method (CPM)
क्रांतिक पथ विधिं
विस्तृत परियोजना एवं नियंत्रण के लिए एक क्रमबद्ध प्रक्रम।


logo