logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

certificate
प्रमाण पत्र
अ- छात्र को उसकी विशिष्ट योग्यता के आधार पर दिया गया पत्र। आ- विद्यालय, राज्य एजेंसी या व्यावसायिक संगठनों द्वारा प्रदत्त लिखित या छपा हुआ दस्तावेज जिसमें यह प्रमाणित किया जाता है कि विद्यार्थी ने निर्धारित अध्ययन सफलतापूर्वक समाप्त कर लिया है।

certificated teacher
प्रमाण पत्रित अध्यापक
राज्य अथवा प्राधिकृत संस्था द्वारा प्रमाणपत्र प्राप्त अध्यापक जिसे अध्यापन का विधिवत् अधिकार प्राप्त हो।

certificate of attendance
उपस्थिति प्रमाणपत्र
किसी शिक्षण संस्था अथवा अन्य संगठन के प्राधिकारियों द्वारा दिया गया उपस्थिति-विषयक प्रमाणपत्र।

certificating office
प्रमाणन कार्यालय, प्रमाणन दफ्तर
राज्य द्वारा प्राधिकृत एजेंसी या कार्यालय जो अध्यापकों को आजीवन या किसी निश्चित अवधि के लिए अध्यापन का लाइसेंस देता हो।

chancellor
चासलर, कुलाधिपति
विश्वविद्यालय का वरिष्ठतम अधिकारी।

character certificate
चरित्र प्रमाण-पत्र
शिक्षा संस्था द्वारा किसी छात्र को दिया गया वह प्रमाणपत्र जिसमें उसके चरित्र, व्यवहार आदि के मूल्यांकन का उल्लेख होता है।

charitable grant
पुण्यार्थ अनुदान
किसी धर्मार्थी न्यास के द्वारा किसी हिताधिकारी शैक्षिक अथवा अन्य संस्था को दी गई आर्थिक सहायता।

charity school
दानाश्रित विद्यालय
निर्धन अनाश्रित बालक-बालिकाओं के लिए सार्वजनिक निधि से चलने वाला विद्यालय।

child centred curriculum
बालकेंद्रित पाठ्यचर्या
वह पाठ्यचर्या जिसका मुख्य आधार बालक की आवश्कताएं, रुचियों, परिपक्वता, योग्यता और अनुभव हों।

child centred education
बाल केंद्रित शिक्षा
बालक के मनोवैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित शिक्षा जो उसकी रुचिओं और आवश्यकताओं को पूरा करे। इस प्रकार की शिक्षा का उद्देश्य शैक्षिक अध्ययन के साथ-साथ बालक का मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास करना होता है।


logo