परीक्षण जो पाठक द्वारा उसके परिचित शब्दों को पहचानने की शक्ति और उसकी बोधयोग्यता को मापता हो।
work book
अभ्यास पुस्तक
अ- छात्रों के लिए सीखने या अध्ययन करने के लिये निर्देशन पुस्तिका। प्रायः ऐसी पुस्तकें किसी न किसी पाठ्य-पुस्तक से संबंधित होती हैं और कभी-कभी कई एक पाठ्यपुस्तकों की एक ही निर्देशन पुस्तिका या मार्ग-दर्शिका होती है। इसमें कई प्रकार के अभ्यास, उनसे संबंधित प्रश्न-उत्तर, समस्याएं, अभ्यास सामग्री, निर्देशन और उनके प्रयोग तथा प्रश्नों के उत्तरों के लिय रिक्त स्थान दिए रहते हैं और उसी पर उस कार्य का मूल्यांकन किया जाता है।
आ- पठन अभ्यास पुस्तिका या प्रारम्भिक अभ्यास पुस्तिका जो पूरक पठन के लिए अभ्यास में लाई जाती हो। यह अतिरिक्त प्रशिक्षण के काम आती है इसमें वह सामग्री रहती है जो मूल पठन सामग्री में नहीं आती।
work-experience
कार्य अनुभव
विद्यालयी शिक्षा में शास्त्रीय विषयों की शिक्षा के साथ-साथ हस्त शिल्प, हस्तकला आदि ऐसे विषयों का कार्यक्रम जिसमें हस्त कौशल की शिक्षा दी जाती है।
work limit test
कार्य-सीमा परीक्षण
एक परीक्षण जिसमें लगभग सभी छात्रों द्वारा अपना कार्य पूरा कर लेने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। कभी-कभी इस परीक्षण में मूल्यांकन परीक्षार्थी द्वारा लिये गए समय पर आधारित होता है।
work study programme
अर्जन-अध्ययन कार्यक्रम
अ- किसी कार्य का इस दृष्टिकोण से अध्ययन करना कि इस कार्य-विशेष के लिये धन व श्रम अपेक्षित है।
आ- किसी व्यवसाय में लगे कर्मचारियों के लिये कार्य अनुभव के आधार पर बनाया गया पाठ्यक्रम।
writing posture
लेखन-संस्थिति, लेखन आसन
कुर्सी, डेस्क या मेज अथवा लिखने के तल के अनुसार लिखने वाले व्यक्ति के शरीर की अंगस्थिति।
writing school
लेखन गणित विद्यालय
अठारहवीं शताब्दी में अमेरिका में प्रचलित विशेष प्रकार के विद्यालय जिनमें लेखन और गणित सिखाया जाता था।
writing tremor
लेखन कम्प
लिखते समय किसी विशेष मोड़ पर लिखने वाले का हाथ कांप जाना।