बाथ - टब के अन्तिम भाग द्वारा प्रदर्शित उत्पाद के उपयोग की वह अवधि जिसमें विफलता दर अधिकतम होती है।
Wearing rings
निघर्षण वलय
प्रणोदक या कोष पर ये वलय लगी होती है पम्प प्रचालन के समय वे घिसती है तथा घिसने पर इन्हें बदला जा सकता है।
Weirs
वीयर
मुक्त धारा के पथ पर एक ऐसा नियमित अवरोध जिसके ऊपर से प्रवाह हो रहा है। इसे हम एक ऐसा विवर भी कह सकते हैं, जिसकी ऊपर की कोर निकाल दी गई है।
Welding shop
वेल्ड शाला
वह कार्यशाला, जहाँ पर वेल्डन का कार्य किया जाता है।
Wet bulb temp (wbt)
आर्द्र बल्ब तापमान
यह वह तापमान है जो गिले बल्ब वाले थर्मामीटर से नापा जाता है। गीले बल्ब का थर्मामीटर का साधारण थर्मामीटर है जिसका बल्ब गीले कपड़े से भीगा रहता है।
Wet sump system
अन्तः निगर्त विधि
यह दाब स्नेहक की एक विधि है इसमें पम्प, जो तेल भेजता है, या तो तेल में डूबा रहता है या तेल की सतह से थोड़ा ऊपर रखा जाता है।
Wet vapour
आर्द्र वाष्प
संतृप्त ताप पर द्रव कण युक्त वाष्प।
Whirl
आवर्त
जल की एक प्रकार की गति जो अपकेन्द्री पम्प से चलने पर उसके अन्दर उत्पन्न होती है।
White cast iron
श्वेत ढलवाँ लोहा
एक प्रकार का ऐसा ढलवाँ लोहा जो द्रुत शीतन द्वारा प्राप्त होता है तथा इसमें कुल कार्बन की मात्रा लगभग 3 प्रतिशत होती है एवं समस्त कार्बन संयुक्त रूप में होता है। इसका भग्न परिच्छेद रजत वर्णी होता है।
White noise
श्वेत रव
यादृच्छिक रव जिसमें ऐच्छिक परिसर में प्रत्येक आवृत्ति पर प्रति इकाई बैण्ड चौड़ाई की ऊर्जा नियत होती है।