logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Velocity head
वेग दाबोच्चता
किसी प्रवाहित द्रव की ऊर्जा द्रव के स्थैतिक दाबोच्चता के रूप में मीटरों में दी जा सकती है। यह स्थैतिक दाबोच्चता वेग दाबोच्चता कहलाती है।
V2 gh nm / Sec.
स्थैतिक शीर्ष =V2/2g मीटर

Velocity shock
वेग प्रघात
एक विशेष प्रकार की आघात गति जो आधार में अचानक गति परिवर्तन उत्पन्न करती है।

Vent wire
छिद्रक तार
एक नुकीला तार जिससे छेद बनाये जाते हैं। इन छिद्रों से सांचे में पिघली धातु डालने पर उत्पन्न गैसें आसानी से बाहर निकल जाती हैं।

Vertical integration
उदग्र एकीकरण
एक दूसरे से प्रभावित अथवा पूरक विभिन्न उद्योगों को एक साथ मिलाना, जैसे हिन्दाल्कों (HINDALCO IND. LTD.) जिसमें एल्यूमीनियम एवम् उर्वरक उद्योगों के प्रबन्धों को एक साथ मिलाया गया है।

Vertical pump
ऊर्ध्वाधर पम्प
वे पम्प, जिसमें शाफ्ट की केंद्र रेखा ऊर्ध्वाधर होती है।

Vibration
कम्पन
ऐसा आवर्ती दोलन जिसमें पिण्ड की तात्क्षणिक गति पूर्णतया निर्धारित की जा सके।

Vibration isolator
कम्पन पृथ्थकारी
वह प्रतिस्कंदी आधार जो किसी यांत्रिक तन्त्र को अपरिवर्ती उत्तेजन से मुक्त रखने के उद्देश्य से प्रयोग किया जाता है।

Vibration machine
कम्पन यंत्र
वह यन्त्र जो नियंत्रित कम्पन उत्पन्न करता है।

Viscosity
श्यानता
(1) (द्रव का आन्तरिक घर्षण) यह स्नेहक तेल के प्रवाहि केलिये आवश्यक हैं।
(2) किसी तरह का वह भौतिक गुण - धर्म जिसके कारण वह अपरूपण प्रतिबल उत्पन्न करते हुए प्रवाह का सतत् प्रतिरोध करता है।

Viscous damping
श्यान अवमंदन
वह अवमंदन जिसमें ऊर्जा क्षय श्यान घर्षण द्वारा होता है तता प्रतिरोध वेग का समानुपाती होता है ।


logo