यूरेनीनाइट
पिचबलैंड का समानार्थक शब्द। यह यूरेनियम का जटिल ऑक्साइड है जिसमें सीसा, लोहा, तांबा, तथा बिस्मथ भिन्न-भिन्न मात्राओं में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें दुर्लभ तत्व रेडियम, थोरियम, यिट्रियम, हीलियम और आर्गन भी विद्यमान रहते हैं। यह संहति रूप में पाया जाता है और त्रिसम लंबाक्ष (Ixometric) समुदाय में क्रिस्टलित होता है। इसमें यूरेनियम ऑक्साइड की मात्रा 64 प्रतिशत से 89 प्रतिशत तक होती है। इसका उपयोग यूरेनियम और रेडियम निष्कर्षण के लिए होता है। कठोरता 5.5 शुद्धता के अनुसार आ0ध0 5-9.6।